अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान अच्छा महसूस नहीं कर रही हैं। उनका कहना है कि जब से उनकी हाल ही में दवा बदली गई है, तब से वो अच्छा महसूस नहीं कर रही हैं। इरा खान को जब से पता चला है कि वो डिप्रेशन में हैं, तब से वो मानसिक स्वास्थ्य को लेकर मुखर रही हैं। उन्होंने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। यह वीडियो 10 मिनट का है, जिसमें उन्होंने अपने फॉलोअर्स को अपनी स्थिति के बारे में बताया है।
इरा खान का कहना है कि वो पिछले कुछ दिनों से गुस्सा महसूस कर रही हैं। यह एक ऐसी भावना है, जिससे वो खुद भी बहुत परिचित नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें शर्मिंदगी महसूस होती है, क्योंकि वो नहीं जानती कि इस गुस्से के साथ कैसे काम करना है। हालांकि, उसका मनोचिकित्सक यह नहीं मानते कि गुस्सा आना दवा परिवर्तन का दुष्प्रभाव हो सकता है।