फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Imran Khan: इमरान खान ने 'गोरी तेरी प्यार में' के शूटिंग दिनों को किया याद, करीना को लेकर कही यह बात

Tue, 26 Sep 2023 01:56 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इमरान खान ने 'गोरी तेरी प्यार में' की शूटिंग के अनुभव को साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इमरान ने बताया कि 'एक मैं और एक तू' में करीना के साथ काम करने के बाद उन्हें काफी अच्छा लगा था...'
विज्ञापन
गोरी तेरी प्यार में - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान ने 'ब्रेक के बाद' और 'जाने तू या जाने ना' से अपनी पहचान बनाई। अपने शानदार अभिनय के दम पर उन्होंने अपना नाम बॉलीवुड में स्थापित किया। हाल ही में उन्होंने 'गोरी तेरी प्यार में' के शूटिंग के दिनों को याद किया है। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान नजर आई थीं। उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दिनों को याद कर कहा कि करीना के साथ फिल्म में स्क्रीन शेयर करना उनके लिए काफी सहज रहा।
विज्ञापन

Kiss के साथ पूरी हुई इन स्टार्स की शादी

इमरान ने सोशल मीडिया पर ताजा की यादें
इमरान खान ने 'गोरी तेरी प्यार में' की शूटिंग के अनुभव को साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इमरान ने बताया कि 'एक मैं और एक तू' में करीना के साथ काम करने के बाद उन्हें काफी अच्छा लगा था। उन्होंने कहा कि निर्देशक पुनित मल्होत्रा के साथ यह उनकी दूसरी फिल्म थी। उन्होंने बताया फिल्म के पहले चरण की शूटिंग बेंगलुरु में हुई थी, जिससे उनके स्कूल के दिनों की याद ताजा हो गई थी। बेंगलुरु में धामकेदार शूटिंग हुई थी, खासतौर पर 'धत तेरी की' गाने की। 
विज्ञापन

Fukrey 3: 'यह एक अनोखा अनुभव रहा है', फुकरे 3 में पति अली के बगैर काम करने पर बोलीं ऋचा चड्ढा

शूटिंग के दौरान के अनुभव को किया साझा
उन्होंने आगे कहा, आपको यह जानकर बड़ी हैरानी होगी कि फिल्म के अधिकांश सीन मुंबई के सेट पर फिल्माए गए थे। सच में गांव का सेट उसी जगह पर बनाया गया था, जहां पहले 'जो जीता वहीं सिंकदर' के मॉल रोड का सेट था। मुझे याद है उस समय में 'तैय्यब अली' की शूटिंग कर रहा था और रात में 'गोरी तेरी प्यार में' के लिए शूट कर रहा था।'
विज्ञापन

Waheeda Rehman: वहीदा रहमान के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, अभिनेत्री को मिलेगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार

'शूटिंग के दौरान बहुत मजा आया'
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2013 की गर्मी बहुत भयंकर थी, क्योंकि उन्होंने 'गोरी तेरी प्यार में' और 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' की शूटिंग पूरी करने के लिए कड़ी मेहनत की थी। हालांकि उन्होंने साथ ही कहा कि शूटिंग के दौरान उन्हें बहुत ज्यादा मजा आया। 
Animal: रणबीर कपूर की 'एनिमल' से बॉबी देओल का पहला लुक हुआ रिवील, खून से लथपथ चेहरा देख थम जाएंगी सांसें

जल्द ओटीटी में कर सकते हैं डेब्यू
बता दें कि 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'कट्टी बट्टी' के बाद इमरान अचानक सिनेमा से गायब हो गए। हालांकि उनके फैंस के लिए खुशखबरी है कि जल्द ही वह अपना ओटीटी में अपना डेब्यू कर सकते हैं। अब्बास टायरवाला के साथ इसे लेकर उनकी बातचीत हो रही है, जो कि एक जासूसी एक्शन ड्रामा सीरिज होगी।
Chandramukhi 2: 'मैं असली चंद्रमुखी हूं', कंगना रणौत ने ज्योतिका से तुलना कर कही यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें