फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heeramandi: 'हीरामंडी' की नायिकाओं ने किए भंसाली के बारे में दिलस्चप खुलासे, किसी ने कहा दीवाना, तो किसी ने..

Thu, 29 Feb 2024 09:23 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


मनीषा कोइराला ने साल 1996 में आई संजय लीला भंसाली की पहली फिल्म ‘खामोशी द म्यूजिकल’ में काम किया था। अभिनेत्री पुराने दिनों को याद करते हुए कहती हैं, 'मैंने बतौर इंसान उन्हें मैच्योर होते देखा है।
विज्ञापन
अदिति राव हैदरी मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' से संजय लीला भंसाली ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं। आज इस वेब सीरीज के सभी महिला किरदारों के शानदार पोस्टर जारी किए गए हैं। इस शो में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा और संजीदा शेख अहम किरदारों में नजर आने वाली हैं। हाल ही में, शो के प्रमोशन के दौरान इन सभी हसीनाओं ने संजय लीला भंसाली के साथ काम अपने करने के अनुभवों को साझा किया। 
विज्ञापन



बतौर निर्देशक मैंने उन्हें उभरते देखा 
मनीषा कोइराला ने साल 1996 में आई संजय लीला भंसाली की पहली फिल्म ‘खामोशी द म्यूजिकल’ में काम किया था। अभिनेत्री पुराने दिनों को याद करते हुए कहती हैं, 'मैंने बतौर इंसान उन्हें मैच्योर होते देखा है। आज वे बॉलीवुड के नामचीन निर्देशकों में से एक हैं। मैंने उन्हें एक कलाकार के रूप में उभरते देखा है और आज 25 साल बाद उनके साथ काम करके काफी मजा आया।'

DeepVeer : प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पहली बार दिखे दीपिका-रणवीर, एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ थामे आए नजर
विज्ञापन


अपनी क्षमता का हुआ एहसास 
वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' अभिनेत्री ऋचा चड्ढा अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस सीरीज से पहले वे संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' में काम कर चुकी हैं। ऋचा संजय लीला भंसाली की तारीफ करते हुए कहती हैं, 'जब तक आप इनके साथ काम नहीं करेंगे आपको आपकी क्षमता का एहसास नहीं होगा। संजय लीला भंसाली आपको 30 किलो का लंहगा पहना कर आपसे काम ले सकते हैं।' 
विज्ञापन


पलक का अलहदा अंदाज और भक्ति में खोईं अक्षरा

अपने काम के प्रति हैं दीवाने 
संजय लीला भंसाली बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दे चुके हैं। अभिनेत्री अदिति राव हैदरी उनकी फिल्म 'पद्मावत' का हिस्सा रह चुकी हैं। अदिति संजय लीला भंसाली की तारीफ करते हुए कहती हैं, 'मैंने आज तक किसी भी निर्देशक में अपने काम के प्रति ऐसी दीवानगी नहीं देखी है। मैं बार-बार इनके साथ काम करना पसंद करूंगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें