फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Half Lion: पी वी नरसिंह राव को भारत रत्न के एलान से अहा स्टूडियो की चांदी, 'हाफ लायन' के लिए बढ़ा उत्साह

Thu, 29 Feb 2024 01:14 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

केंद्र सरकार ने हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव को मरणोपरांत देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने का एलान किया। इसके बाद अहा स्टूडियो और अप्लॉड एंटरटेनमेंट की वेब सीरीज 'हाफ लायन' के लिए फैंस की प्रत्याशा और ज्यादा बढ़ गई है।
विज्ञापन
पी वी नरसिंह राव-हाफ लायन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव को मरणोपरांत देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने का एलान किया। राव भारत में आर्थिक उदारीकरण के जनक माने जाते हैं। राव को भारत की राजनीति का चाणक्य भी कहा जाता था। केंद्र सरकार का यह एलान 1991 से 1996 तक पी वी नरसिम्हा राव के कार्यकाल के दौरान उनके महत्वपूर्ण योगदान का सम्मान करता है। इसी बीच अहा स्टूडियो और अप्लॉड एंटरटेनमेंट की वेब सीरीज 'हाफ लायन' के लिए फैंस की प्रत्याशा और ज्यादा बढ़ गई है। 'हाफ लायन' पी वी नरसिंह राव की बायोपिक सीरीज है, जिसका एलान साल 2021 में किया गया था। 

'हाफ लायन' को लेकर बढ़ा उत्साह 

जानकारी हो कि अहा स्टूडियो और अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने पहले दिवंगत प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित एक द्विभाषी बायोपिक सीरीज 'हाफ लायन' के लिए सहयोग की घोषणा की थी। विनय सीतापति द्वारा लिखित प्रशंसित पुस्तक 'हाफ लायन' पर आधारित सीरीज का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता प्रकाश झा द्वारा किया जाएगा। सीरीज वर्तमान में प्री-प्रोडक्शन चरण में है। 

विज्ञापन


Heeramandi: नेटफ्लिक्स ने लॉन्च किया 'हीरामंडी' के किरदारों का पोस्टर, सोनाक्षी से अदिति तक के लुक ने जीता दिल

पैन-इंडियन सीरीज है 'हाफ लायन' 

यह प्रीमियम मल्टी लैंग्वेज पैन-इंडियन सीरीज हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषा में रिलीज होगी। साल 2021 में जारी किए गए 'हाफ लायन' के अनाउंसमेंट वीडियो में राव की दो अन्य पूर्व प्रधानमंत्रियों, मनमोहन सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी के साथ तस्वीरें दिखाई गईं। घोषणा वीडियो के शुरुआती हिस्से में लिखा था, 'भारत का पुनर्निर्माण करने वाले सबसे प्रसिद्ध प्रधानमंत्री के जीवन का जश्न मना रहा हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन


Masti 4: वर्षों बाद फिर दर्शकों को हंसाएगी रितेश, विवेक और आफताब की तिकड़ी, मेकर्स ने की 'मस्ती 4' की घोषणा

दिखेगा पी वी नरसिंह राव का अमर योगदान

इसमें आगे कहा गया कि राव ने नए भारत की नींव रखी। शो में 1990 के दशक की शुरुआत में भारतीय प्रधानमंत्री के रूप में राव के समय को दिखाने की संभावना है। उम्मीद है कि निर्देशक प्रकाश झा यह पता लगाएंगे कि पूर्व प्रधानमंत्री के प्रभाव ने भारत की बदलती आर्थिक स्थिति को कैसे प्रभावित किया। ऐसा प्रतीत होता है कि सीरीज विशेष रूप से अहा पर रिलीज की जाएगी, जो आमतौर पर केवल तेलुगु कंटेंट स्ट्रीम करती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें