फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harnaaz Sandhu: मिस यूनिवर्स के प्यार में गिरफ्तार हुए सारा अली खान के एक्स बॉयफ्रेंड, डेटिंग की अटकलें तेज

Wed, 01 Nov 2023 08:03 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'मिस यूनिवर्स 2021' हरनाज संधू पर सारा अली खान के एक्स बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया का दिल आ गया है। वायरल वीडियो से दोनों के डेटिंग की अटकलें तेज हो गई हैं। 

 
विज्ञापन
हरनाज संधू, वीर पहाड़िया, सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

31 अक्तूबर को मुंबई में जियो वर्ल्ड प्लाजा लॉन्च में बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। इसमें सलमान खान से लेकर दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट तक ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाए। हालांकि, इवेंट में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वालों में फिल्म स्काई फोर्स के अभिनेता वीर पहाड़िया और मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू थे। दोनों की जॉइंट उपस्थिति की झलक ने सोशल मीडिया की हलचल बढ़ा दी है। साथ ही इनकी ट्विनिंग को देखकर डेटिंग की अटकलें भी तेज हो गई हैं। 

वीर पहाड़िया संग हरनाज संधू ने दिया पोज

हरनाज संधू और वीर पहाड़िया ने मुंबई में जियो वर्ल्ड प्लाजा के उद्घाटन में एक संयुक्त उपस्थिति दर्ज की और दोनों साथ में शानदार लग रहे थे। जहां वीर पहाड़िया ऑल ब्लैक सूट-बूट में खूब जंच रहे थे, तो वहीं हरनाज संधू ब्लैक कलर की डीप नेक मिडी में बला की खूबसूरत लगीं। दोनों का यह वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वहीं, तमाम यूजर्स कमेंट सेक्शन में इनके रिश्ते में होने के कयास लगाते नजर आए हैं। 

विज्ञापन


Shubh: 'चाहे मैं जो भी करूं...', इंदिरा गांधी की हत्या का मजाक उड़ाए जाने के आरोप पर शुभनीत ने तोड़ी चुप्पी

डेटिंग के कयासों का बाजार गर्म

हरनाज संधू और वीर पहाड़िया को एक साथ पोज देता देखकर एक यूजर ने टिप्पणी की है, 'वे डेटिंग कर रहे हैं?' तो दूसरे ने लिखा है, 'भाई, एक लड़की और एक लड़का दोस्त भी हो सकते हैं।' कथित तौर पर वीर पहाड़िया, सारा अली खान के एक्स बॉयफ्रेंड हैं। जियो वर्ल्ड प्लाजा लॉन्च में दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ सहित कई अन्य सेलेब्स को बेहतरीन अंदाज में देखा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Khichdi 2 Trailer: बाबूजी की मूंछें मुड़वा दूंगा अगर दर्शक 50 बार नहीं हंसे, जानिए किसने किया ये दावा

सारा अली खान को डेट कर चुके हैं वीर पहाड़िया!

जानकारी हो कि वीर पहाड़िया ने पहली बार 'कॉफी विद करण 7' के जान्हवी और सारा अभिनीत एपिसोड के बाद सुर्खियां बटोरीं। करण ने अपने शो में खुलासा किया कि दोनों स्टार्स एक भाई की जोड़ी को डेट कर चुकी हैं। फिल्म निर्माता ने 'कॉफी विद करण 7' पर कहा, 'मैं महामारी से पहले का समय ट्रैक कर रहा हूं। मुझे नहीं पता कि आज आपकी दोस्ती का स्तर क्या है, लेकिन मुझे याद नहीं है कि ऐसी कोई दोस्ती थी। मुझे याद है कि आप दोनों पहले सगे भाइयों को डेट कर चुकी हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'मेरा मतलब है कि यह अतीत था। आप दोनों ने दो भाइयों को डेट किया, और हम तीनों में समानता यह है कि वे दोनों मेरी बिल्डिंग में रहते थे।' हालांकि सारा और जान्हवी ने नाम नहीं बताया, लेकिन फैंस को तुरंत पता चल गया कि यह पहाड़िया भाई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें