फ्लाइट में हुई मुलाकात
विमान में हुई मुलाकात की जानकारी फातिमा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। मनोज के साथ सेल्फी साझा करते हुए उन्होंने उन्हें अपना सबसे पसंदीदा सह-कलाकार बताया है। तस्वीर में फातिमा और मनोज मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज देते हुए देखा जा सकता है। जहां मनोज ने ऑलिव ग्रीन शर्ट पहनी है, वहीं फातिमा पीला कुर्ती पहनने नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "मेरे सबसे पसंदीदा सह-अभिनेता मनोज बाजपेयी से मुलाकात हुई।"
इस फिल्म में साथ आए थे नजर
अभिषेक शर्मा की कॉमेडी फिल्म सूरज पे मंगल भारी में फातिमा के साथ मनोज के अलावा दिलजीत दोसांझ के साथ अन्नू कपूर, मनोज पाहवा, सीमा पाहवा, सुप्रिया पिलगांवकर, नेहा पेंडसे, मनुज शर्मा, नीरज सूद, अभिषेक बनर्जी, विजय राज, करिश्मा तन्ना, वंशिखा शर्मा ने भी काम किया था।
मेट्रो इन दिनों में दिखेंगी फातिमा