नजर आएंगे नए सितारे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के दूसरे भाग में अक्षय और जॉन मुख्य भूमिकाओं में नहीं दिखेंगे। एक हालिया रिपोर्ट की मानें तो देसी बॉयज 2 में मुख्य भूमिकाओं के लिए वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ से संपर्क करने पर चर्चा चल रही है। रिपोर्ट में अंदरूनी सूत्र के हवाले से बताया गया है कि सीक्वल में मूल शीर्षक को बरकरार रखते हुए नए अभिनेताओं के साथ एक पूरी तरह से अलग कहानी होगी।
इस अभिनेत्री के नाम की चर्चा
सूत्र ने मुख्य अभिनेत्रियों के बारे में भी जानकारी देते हुए बताया है कि अनन्या पांडे को वरुण की रोमांटिक पार्टनर के रूप में कास्ट किया जा सकता है, लेकिन दूसरी अभिनेत्री की कास्टिंग अभी भी विचाराधीन है। हालांकि, निर्माता, अभिनेताओं या उनकी टीमों की ओर से इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
बिल्कुल अलग होगी देसी बॉयज 2