फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Darshan Jariwala: दर्शन ने CINTAA के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफे पर तोड़ी चुप्पी, आरोपों पर दी तीखी प्रतिक्रिया

Thu, 08 Feb 2024 10:21 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दर्शन जरीवाला ने 'सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन' के उपाध्यक्ष और कार्यकारी सदस्य के पद से इस्तीफे पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही महिला के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है।
 
विज्ञापन
दर्शन जरीवाला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दर्शन जरीवाला के लिए यह महीना कुछ खास नहीं रहा है। हाल ही में कोलकाता की एक महिला ने उन पर रिश्ते में धोखाधड़ी का आरोप लगाया। इसके बाद दिग्गज अभिनेता ने 'सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन' के उपाध्यक्ष और कार्यकारी सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया। इतना ही नहीं जरीवाला की ओर से महिला पर मानहानि का मुकदमा दायर करने की भी जानकारी सामने आई। वहीं, अब खुद दर्शन अपने इस्तीफे पर खुलकर बात करते नजर आए हैं। 

विज्ञापन

आरोपों पर जरीवाला की दो टूक 

महिला ने जरीवाला पर विवाह, गर्भधारण और धोखे जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इन्हीं कारणों ने अभिनेता को इस मुद्दे को सार्वजनिक रूप से संबोधित करने के लिए प्रेरित किया है। हालिया इंटरव्यू में जरीवाला ने कहा, 'मैं एक कानूनी मामला लड़ रहा हूं, मैंने मानहानि का मुकदमा दायर किया है। सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन का मेरे व्यक्तिगत मामले से कोई लेना-देना नहीं था, लेकिन क्योंकि उनका भी नाम लिया जा रहा था और बेवजह परेशान किया जा रहा था, इसलिए मैंने खुद फैसला किया कि मैं अपने पद से हट जाऊंगा और अपना केस अकेले ही लड़ूंगा। मैं नहीं चाहूंगा कि उन्हें अनावश्यक रूप से टैग किया जाए, जैसे मुझे बिना किसी आधार के अनावश्यक रूप से बदनाम किया जा रहा है।'

Vedaa: जॉन के लुक को मिल रही प्रतिक्रिया से खुश हैं निखिल आडवाणी, शरवरी के साथ काम करने का अनुभव किया साझा

सच सामने आने का इंतजार-जरीवाला

आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए दर्शन जरीवाला ने जोड़ा, 'मेरे खिलाफ कुछ झूठी शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनके बारे में मुझे किसी ने कुछ बोला भी नहीं है। इंटरनेट पर लगे आरोप बकवास हैं इसलिए मैं कानूनी तौर पर आगे बढ़ रहा हूं। सच सामने आने दीजिए। ऐसा करीब 1-2 महीने से चल रहा है। मेरा पक्ष सुने बिना, हमले और अधिक उग्र होते जा रहे हैं। मैंने सोशल मीडिया पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, और कानूनी कदम उठाया है क्योंकि ऐसा करने का यही सही तरीका है।'

Kapil Sharma: कपिल शर्मा ने दिलीप छाबड़िया पर अवैध तरीके से पैसे ऐंठने का लगाया आरोप, ईडी में दर्ज कराई शिकायत

महिला के आरोपों पर किया पलटवार

इस मामले में 'सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन' की संलिप्तता पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, 'सिंटा ने दिसंबर में एक इंस्टा पोस्ट में मुझे क्लीन चिट भी दी थी और कई बार उल्लेख किया था कि यह एक व्यक्तिगत मुद्दा है। अगर बात सिर से ऊपर चली गई तो वे खुद मानहानि का दावा कर सकते हैं। इसलिए, मुझे यह पसंद नहीं आ रहा है कि महिला उन्हें बीच में घसीट रही है और उनकी छवि खराब कर रही है।

Rakul-Jackky Wedding: रकुल प्रीत बनेंगी जैकी भगनानी की दुल्हन, जानिए इस रोमांटिक जोड़े का क्या है गोवा कनेक्शन
विज्ञापन

एसोसिएशन से दोबारा जुड़ने की जताई इच्छा

जरीवाला ने मामले के सुलझने के बाद 'सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन' से वापस जुड़ने की भी इच्छा जाहिर की है। अभिनेता ने कहा, 'हर तीन साल में एक नई समिति आती है। एक बार जब मैं इस मामले से निपट लूंगा, तो मैं निश्चित रूप से एसोसिएशन के कल्याण के लिए काम करना चाहूंगा।' जानकारी हो कि जरीवाला ने अपने दो दशक के लंबे करियर में गुजराती और हिंदी में 90 से अधिक प्रोजेक्ट पर काम किया है। साथ ही वह कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं। 

Laapataa Ladies Screening: भोपाल के बाद पिंक सिटी पहुंचेगी लापता लेडीज की टीम, किरण राव ने बनाया बड़ा प्लान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें