फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बॉर्डर' के असली हीरो का निधन, 21 साल पहले सनी देओल ने निभाया था किरदार

Sat, 17 Nov 2018 02:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Kuldip Singh and Sunny Deol - फोटो : twitter
विज्ञापन
21 साल पहले 'बॉर्डर' फिल्म में सनी देओल ने जिस मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी का किरदार निभाया था शनिवार को उनका निधन हो गया है। मेजर कुलदीप वह शख्सियत हैं जिनकी 1971 में लोंगेवाला युद्ध के दौरान सैन्य टुकड़ी ने बहादुरी का प्रदर्शन किया था। इसके साथ ही पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को तबाह कर दिया था। 
विज्ञापन


जाबाज सिपाही के निधन की खबर से भारत में शोक की लहर है। कहा जाता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 का युद्ध समाप्त होने वाला था। तभी मेजर कुलदीप को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान की फौज लोंगेवाला चौकी की ओर बढ़ रही हैं। इस चौकी की सुरक्षा की जिम्मेदारी कुलदीप सिंह के पास थी। मेजर के पास उस वक्त 90 जवान थे जिसमें से 30 गश्त पर गए थे। यानी कि 120 जवानों के साथ बड़ी फौज का सामना करना मुश्किल था, फिर भी वह पाकिस्तान के नापाक मंसूबों पर पानी फेरने में कामयाब रहे। 

मेजर कुलदीप ने हार नहीं मानी और उन्होंने पाकिस्तान के 12 टैंक तबाह कर दिए थे और पाकिस्तान सैनिकों को 8 किलोमीटर दूर खदेड़ दिया था। इस युद्ध में पाकिस्तान की शर्मनाक हार हुई थी। इसी जाबाज योद्धा पर आधारित 'बॉर्डर' फिल्म में सनी देओल का रोल था। यह फिल्म भारत पाकिस्तान के बीच हुए 1971 के युद्ध पर आधारित थी। 
विज्ञापन


'बॉर्डर' फिल्म मल्टीस्टारर फिल्म थी। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा जैकी श्रॉफ, सुदेश बेरी, सुनील शेट्टी, अजय देवगन, अक्षय खन्ना, पुनीत इस्सर, तब्बू, राखी के अलावा कई और एक्टर्स थे। यह फिल्म सुपहिट हुई थी। इस फिल्म को जे पी दत्ता ने डायरेक्ट किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें