फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharti Singh: भारती ने मां के लिए किराए पर लिया घर, कहा- ससुराल और मायका एक बिल्डिंग में होने का सपना हुआ पूरा

Mon, 06 Nov 2023 10:17 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टेलीविजन की लाफ्टर क्वीन भारती सिंह को आज कौन नहीं जानता। जमीन से उठकर आसमान तक पहुंचने का सफर भारती ने बड़ी मुश्किलों से तय किया है। छोटी उम्र में पिता का साया सिर से हट जाने का गम भारती ने झेला है।
विज्ञापन
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीविजन की लाफ्टर क्वीन भारती सिंह को आज कौन नहीं जानता। जमीन से उठकर आसमान तक पहुंचने का सफर भारती ने बड़ी मुश्किलों से तय किया है। छोटी उम्र में पिता का साया सिर से हट जाने का गम भारती ने झेला है।भारती सिंह इन दिनों यूट्यूब पर खासा एक्टिव रहती हैं। वह उने चैनल पर डेली लाइफ के व्लॉग्स शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने व्लॉग में बताया है कि कैसे मलाड तक आना-जाना मुश्किल हो गया था। वह अपनी फैमिली से मिलना चाहती थीं और यहां तक कि उसकी मां को भी अपने घर अमृतसर, मलाड और जहां वह रहती है, आना-जाना पड़ता था। इसलिए अब उन्होंने अपनी ही बिल्डिंग में मां और बहन के लिए एक अपार्टमेंट किराए पर ले लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

भारती सिंह व्लॉग में कहती हैं उनकी मां लगातार ट्रैवलिंग के कारण बीमार हो जाती थीं। इसलिए उनकी सास ने सलाह दी कि कि मैं हमारी सोसायटी में ही एक अपार्टमेंट किराए पर ले लूं। 'इसलिए मैंने आखिरकार एक नया अपार्टमेंट मां, बहन और भतीजी के लिए किराए पर ले लिया है। मैं हमेशा से ही ससुराल और मायका एक ही बिल्डिंग में चाहती थी और आखिरकार सपना पूरा हो गया। आज मैं उनके इस घर में शिफ्ट होने से पहले कलश और एक छोटी पूजा रखूंगी। मेरी मां पंजाब से वापस आई हैं।'

भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भारती ने व्लॉग में ये भी दिखाया कि उनका नया फ्लैट उनके घर के बगल में ही है। ऐसे में उनकी मां के लिए आराम हो जाएगा कि वह उनके साथ भी रह लेंगी और उनकी प्राइवेसी भी बनी रहेगी। भारती ने खुलासा किया कि वह गोला के लिए गंभीरता से स्कूलों की तलाश कर रही हैं लेकिन उनकी भतीजी दीक्षा भाई को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव है। उसने वीडियो में भारती से कहा कि अगर वो गोला को स्कूल भेजेंगी तो वो भी उसके साथ जाएगी। वह ही स्कूल से उसे ले आएगी और छोड़ेगी।
विज्ञापन

भारती सिंह ने वीडियो में आगे बताया कि वह लगातार बच्चियों से पूछ रही हैं कि बताओ कौन सा स्कूल अच्छा है, किस स्कूल में गोला का एडमिशन करवाना चाहिए। किस स्कूल में डिसकाउंट मिलेगा? लेकिन बच्चियां बताती ही नहीं हैं। कहती हैं कि आप तो फेमस हो। मैम आपको तो अपने नाम पर ही मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें:  टाइगर 3 का नया गाना 'रुआं' रिलीज, दिल जीत लेगी अरिजीत सिंह की जादुई आवाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें