फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बच्चन के साथ काम किया रितु दा ने

Fri, 31 May 2013 04:21 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रितुपर्णो घोष की असमय मौत से जहां पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है वहीं उनके करीबी अब भी ये यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि वो अब उनके बीच नही है। और उन्हीं में से एक है बच्चन परिवार, जिसके हर सदस्य ने घोष के साथ काम किया है।
विज्ञापन


घोष ने अपनी पहली अंग्रेजी फिल्म 'द लास्ट लीयर' में जहां अमिताभ को कास्ट किया था वहीं जया उनकी अंतिम फिल्म 'सनग्लास में हैं। ये फिल्म अभी रिलीज की जानी है।

बच्चन बहू ऐश्वर्या, घोष की 'चोखेर बाली' और 'रेनकोट' में नजर आई थीं तो जूनियर बच्चन अभिषेक ने 'अंतरमहल' में घोष के साथ काम किया था।

घोष की मौत पर दुख जताते हुए अभिषेक ने ट्विटर पर लिखा कि, "घोष दा की मौत पर अब भी भरोसा नहीं हो पा रहा है। वो अकेले ऐसे फिल्ममेकर थे जिनके साथ हमारे परिवार के हर सदस्य ने काम किया है। वो एक महान फिल्मकार तो थे ही साथ ही एक अच्छे इंसान भी थे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें