दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करके पिता को याद दिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लंबे वक्त बाद परिवार के साथ दो पोस्ट साझा की। एक पोस्ट में वो अपने दिवंगत पिता इरफान खान और मां सुतापा सिकदर के साथ दिख रहे हैं। जबकि, दूसरे पोस्ट में जो तस्वीर साझा की गई है उसमें बाबिल और उनकी मां सुतापा नजर आ रहे हैं।
बाबिल अपनी मां सुतापा के साथ बातचीत करते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है "बाबिल, तुम अब एक बच्चे की तरह व्यवहार नहीं कर सकते।" इस तस्वीर में बाबिल ध्यान से और गंभीर मुद्रा में मां की बात सुनते हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट पर अनीता श्रॉफ अदजानिया ने कॉमेंट करते हुए लिखा, आप दोनों को बिग हग....इस चैट पिक को प्यार।
दूसरी पोस्ट में वो अपने परिवार के साथ नदी किनारे खड़े हुए हैं और कैमरे को देखकर मुस्करा रहे हैं। उन्होंने इसके कैप्शन पर लिखा 'अपने प्रशंसकों के लिए खुशी छोड़ रहा हूं, क्योंकि कुछ समय हो गया है।' इस पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए अभिनेता दीया मिर्जा और जयदीप अहलावत और निर्देशक होमी अदजानिया ने प्यार बरसाया है।निर्देशक कुशाल श्रीवास्तव ने कहा, 'इस प्यारी सी मुस्कान को साझा करने के लिए धन्यवाद।'