फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: अली फजल बोलें- सभी लोग लगाएं वैक्सीन, कोरोना से बचाव में सुरक्षा अहम

Thu, 26 Aug 2021 02:31 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता अली फजल ने सभी लोगों को टिकाकरण की सलाह दी है। उनका कहना है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सुरक्षा सबसे अहम हैं।
विज्ञापन
Ali Fazal - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अली फजल ने सभी लोगों को टिकाकरण की सलाह दी है। उनका कहना है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सुरक्षा सबसे अहम हैं। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर के लिए बेहतर तरीके से तैयारी की जरूरत है। तीसरी लहर आने से पहले सभी लोग अपने परिवार के सभी सदस्यों, करीबी दोस्तों और कर्मचारी को टीका लगवा लें।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें तीसरी लहर का सामना पूरी ताकत से करना है और इसके लिए तैयार रहना है। ऐसे में देर होने से पहले सभी लोग अनिवार्य तौर पर टिका लगवा लें। उन्होंने कहा, मैंने व्यक्तिगत रूप से यह सुनिश्चित करना शुरू किया कि मेरे परिवार के सदस्य सुरक्षित और स्वस्थ हैं, इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण टीकाकरण है।

अली फैजल ने अपने सभी प्रशंसकों और देश वासियों से कहा कि विशेषज्ञों द्वारा दी गई चेतावनियों को गंभीरता से लें। उन्होंने कहा, हमें सबसे बुरे का सामना करने के लिए तैयार रहना है। सुरक्षित रहने का सबसे अहम उपाय है कि सभी लोग वैक्सीन लगाएं। बता दें कि अभिनेता अली फजल और ऋचा चड्ढा कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वह बीते साल शादी के बंधन में बंधने वाले थे, लेकिन कोरोना महामारी के चलते शादी टल गई थी। अली फजल का कहना है कि वो ऋचा संग शादी करने से पहले खूब सारा पैसा कमाना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें