फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: आर्यन खान को कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर निराश हुईं स्वरा भास्कर, दी यह प्रतिक्रिया

Thu, 14 Oct 2021 08:43 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मुंबई सेशन कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर निराश हो गई हैं! स्वरा भास्कर ने आर्यन खान की जमानत याचिका पर 20 अक्तूबर तक फैसला सुरक्षित रखने को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने इसे "प्योर हैरेसमेंट" बताया।
 
विज्ञापन
स्वरा भास्कर और आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मुंबई सेशन कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर निराश हो गई हैं! स्वरा भास्कर ने आर्यन खान की जमानत याचिका पर कोर्ट द्वारा 20 अक्तूबर तक फैसला सुरक्षित रखने को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने इसे "प्योर हैरेसमेंट" बताया है। अपने ट्वीट में स्वरा भास्कर ने हैशटैग आर्यन खान और आर्यन खान बेल का भी उपयोग किया है। स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनके इस ट्वीट को 5 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और यह 11 सौ से ज्यादा बार री-ट्वीट हो चुका है। यूजर्स स्वरा को उनके इस ट्वीट के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं।

विज्ञापन


एक यूजर ने उन्हें प्रोपोगेंडिस्ट बताया है। जबकि एक अन्य यूजर ने उन्हें 'आंटी' संबोधित करते हुए कहा कि अगर ड्रग केस में कुछ होता है तो वह हैरेसमेंट हो गया! स्वरा के इस ट्वीट पर एक यूजर ने इस फैसले को पूरी तरह संवैधानिक बताया है। गौरतलब है कि गुरुवार को मुंबई के सेशन कोर्ट में आर्यन खान की जमानत याचिका पर काफी देर तक सुनवाई हुई। घंटों की सुनवाई के बाद अदालत ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया। इस तरह आर्यन खान को अभी कुछ और दिन जेल में ही बीताने होंगे। अदालत इस मामले पर 20 अक्तूबर को सुनवाई करेगा। आर्यन के साथ ही अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीचा को 5 दिन और जेल में रहना होगा।  
विज्ञापन




स्वरा भास्कर के साथ ही फिल्म रईस के निर्देशक राहुल ढोलकिया ने भी आर्यन खान की जेल की अवधि बढ़ाने पर निराशा व्यक्त की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें