फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: अनुपम खेर के सवाल पर भड़कीं मां, अभिनेता ने कहा- हर बात पर बाप को ले आती हैं  दुलारी

Thu, 07 Oct 2021 08:10 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दमदार अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी मां दुलारी के साथ वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। अब उनका एक नया वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें अनुपम अपनी मां के साथ हैं।
विज्ञापन
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमदार अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी मां दुलारी के साथ वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। अब उनका एक नया वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें अनुपम अपनी मां के साथ हैं। वीडियो में उनकी मां दुलारी कई सारी शर्ट्स दिखा रही हैं, जो उन्होंने अपने बेटे अनुपम के लिए खरीदी हैं। वीडियो में अनुपम जैसे ही उनसे पैसे की बात पूछते हैं, वह भड़क जाती हैं। वीडियो में मां अनुपम खेर को ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए खरीदे कपड़े दिखा रही हैं। इस पर अनुपम उनसे पूछते हैं, क्या सारे कपड़े उनके लिए हैं? इस पर उनकी मां कहती है, जो उन्हें पसंद आ रहे हैं, ले लें। 

विज्ञापन


 

विज्ञापन

इस पर अनुपम खेर अपनी मां दुलारी से पूछते हैं, इतनी सारी शॉपिंग के लिए पैसे कहां से आए? यह सुनकर उनकी मां भड़क जाती हैं और कहती हैं, वो तेरा बाप था जो ऐसे ही दे गया? तू दे मुझे 10-120 हजार और लाख रुपये। अभिनेता अनुपम खेर ने खुद ही यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, मां ने मेरे लिए कुछ शर्ट्स खरीदे। यह सिंपल गिव एंड टेक प्रॉसेस होना चाहिए, लेकिन दुलारी के साथ यह संभव नहीं है। बेवजह मेरे बाप का जिक्र बीच में लाना भी उनके लिए जरूरी है। आनंद कीजिए, जय माता दी।



उनके इस वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इस पर हजारों टिप्पणियां आ रही हैं। यूजर्स अनुपम खेर की मां दुलारी के प्रति जमकर प्यार बरसा रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे भावुक क्षण बताया है। गौरतलब है कि अनुपम खेर अपनी मां के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। इससे पहले उन्होंने  एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह अपनी मां को अमेरिका से लाया पर्स दे रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें