रिपोर्टों के मुताबिक, कई देशों में फिल्म को वितरण प्रमाणपत्र नहीं मिलने पर इस फिल्म में अमर थेना की भूमिका निभा रही एंजेलिना जोली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वह फिल्म के बैन होने से दुखी हैं और उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मुझे उन दृश्यों को काटने से इनकार करने के लिए मार्वल पर गर्व है। उन्होंने फास्टोस और हाज स्लीमन के बीच फिल्म के समलैंगिक विवाह पर इस तरह की चिंताओं को 'अज्ञानी' बताया। दरअसल, फिल्म में समलैंगिक कपल और उनके बिच अंतरंग सीन को लेकर कई देशों ने इस पर विरोध जताया है।
रिपोर्टों के अनुसार, यह भी कहा जा रहा है कि यह मुद्दा केवल समलैंगिक चुंबन का नहीं है, बल्कि जिन देशों में इस फिल्म को बैन किया गया है वहां ऐतिहासिक रूप से देवताओं और भविष्यद्वक्ताओं का चित्रण ईशनिंदा माना जाता है।