फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: समलैंगिक हैं अभिनेता काल पेन, ब्वॉयफ्रेंड जॉश संग जल्द करने जा रहे सगाई

Mon, 01 Nov 2021 01:55 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हां यह सुनने में मजाकिया लग सकता है लेकिन जब आपने माता पिता और दक्षिण एशिया समुदाय को पहले ही बता दिया हो कि आप अभिनेता बनना चाहते हैं तो बाकी चीजें अपने आप आसान हो जाती हैं।
विज्ञापन
काल पेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अमेरिका अभिनेता काल पेन ने हाल ही में अपनी नई किताब 'यू कांट बी सीरियस' के विमोचन से पहले अपने बारे में बड़ा खुलासा किया है। किताब के विमोचन से पहले एक इंटरव्यू के दौरान काल ने बताया कि वह सैमलैंगिक हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने साथी जॉश के साथ अपनी सगाई की भी घोषणा कर दी। जॉश और काल 11 सालों से रिलेशनशिप में हैं और अब काल इस बात को छिपाकर नहीं रखना चाहते। अमेरिका में जन्में गुजराती काल ने एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि वह 11 साल से जॉश को डेट कर रहे हैं।

विज्ञापन


ब्वॉयफ्रेंड संग सगाई करने जा रहे हैं काल पेन

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अक्तूबर के महीने में उनकी 11वीं वर्षगांठ थी। उन्होंने अपनी सेक्सुएलिटी के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'दूसरे लोगों की तुलना में मुझे अपने बारे में यह जरा देर बाद समझ में आई। ऐसी बातों की कोई समय सीमा नहीं होती है हर कोई अपने जीवन में ऐसी बातों को अपने समय से समझता है। मुझे खुशी है कि मुझे जब पता चला तो पता चल गया'।

काल पेन - फोटो : सोशल मीडिया
पेन ने कहा कि अपनी सेक्सुएलिटी के बारे में बात करना उनके करियर चुनने से भी ज्यादा आसान था। उन्होंने कहा, 'हां यह सुनने में मजाकिया लग सकता है लेकिन जब आपने माता पिता और दक्षिण एशिया समुदाय को पहले ही बता दिया हो कि आप अभिनेता बनना चाहते हैं तो बाकी चीजें अपने आप आसान हो जाती हैं। जब मैंने उन्हें अपने बारे में बताया तो उन्होंने मेरा सपोर्ट किया'।
विज्ञापन

काल पेन - फोटो : सोशल मीडिया
काल पेन और जॉश अपनी शादी की भी तैयारी में लग गए है। उन्होंने बताया कि वह बड़ी सी शानदार भारतीय शादी चाहते हैं। पेन ने कहा कि, 'मैं एक लड़के के साथ रिश्ते में बंध चुका हूं और हमारा परिवार वहां शामिल होगा। अब सवाल यह है कि यह एक छोटी शादी होती है या बड़ी। पेन ने कहा कि वह अपने पाठकों को उनके बारे में बताने के लिए उत्साहित हैं'। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें