फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी हैं हम: अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर, लेकिन दिल से फिल्मकार हैं नवीन अग्रवाल

Thu, 04 Nov 2021 11:20 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नवीन अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला 'हिंदी हैं हम' लघु फिल्म प्रतियोगिता में युवा फिल्मकार नवीन अग्रवाल को श्रेष्ठ लघु फिल्म सुकून के लिए विशेष सम्मान ने नवाजा गया। उन्होंने एक लाख रुपये का इनाम जीता।

विज्ञापन


कौन हैं नवीन अग्रवाल
नवीन अग्रवाल का जन्म उत्तरांचल में हुआ, लेकिन उनकी शिक्षा दीक्षा राजस्थान में हुई। बीटेक करने के बाद बाद उन्होंने अमेरिका में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर नौकरी की, जहां वह अब भी कार्यरत हैं। नवील पेशे से भले ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर हों लेकिन उनका दिल फिल्मी दुनिया के लिए धड़कता है।

बचपन से ही रही लेखन में रुचि
नवीन को बचपन से ही हिंदी कविता और कहानियों के लेखन-पठन में रुचि थी। बदलते समय के साथ वह फिल्म और डिजिटल कथा चित्रों को अपनी अभिव्यक्ति का माध्यम बना रहे हैं। नवीन की फिल्म सुकून ने अमर उजाला 'हिंदी हैं हम' की लघु फिल्म प्रतियोगिता की श्रेष्ठ कैटेगरी में जगह बनाई और एक लाख रुपये का इनाम अपने नाम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विशेष समारोह में होगा फिल्म का प्रदर्शन
शीघ्र ही एक विशेष समारोह में इन फिल्मों का प्रीमियर आयोजित किया जाएगा और विजेताओं को सम्मान प्रदान किए जाएंगे।  

एक हजार एंट्रीज में से चुनी गई फिल्म
लगभग एक हजार से ज़्यादा प्रविष्टियां इस लघु फिल्म प्रतियोगिता के तहत विचारार्थ मिली थीं। जिनमें से छह सर्वश्रेष्ठ फिल्मों का चुनाव किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें