अमर उजाला 'हिंदी हैं हम' की लघु फिल्म प्रतियोगिता की श्रेष्ठ कैटेगरी में यशवर्धन गोस्वामी की फिल्म 'मदर टंग' ने भी जगह बनाई। इसके साथ ही यशवर्धन ने एक लाख रुपये का इनाम जीता।
30 से ज्यादा लघु फिल्में बना चुके यशवर्धन
यशवर्धन जयपुर और मुंबई बेस्ड लेखक व फिल्ममेकर हैं। वह कॉलेज के दिनों से लेकर अब तक 30 से भी ज्यादा लघु फिल्में बना चुके हैं। अगर आप यशवर्घन की फिल्म देखना चाहते हैं तो यह आपको यूट्यूब पर मिल जाएंगी।
बतौर क्रिएटिव डायरेक्टर और लेखक कर रहे काम
इसके अलावा वह सुप्रसिद्ध फिल्म फेस्टिवल्स जैसे मुंबई फिल्म फेस्टिवल, यूके एशियन फेस्टिवल, कतर फिल्म फेस्टिवल आदि में भी पुरस्कार जीत चुके हैं। यशवर्धन गोस्वामी इस वक्त डिज्नी+ हॉटस्टार के लिए बतौर क्रिएटिव डायरेक्टर और लेखक काम कर रहे हैं।
यशवर्धन गोस्वामी के अलावा चार और फिल्मकारों की फिल्म को श्रेष्ठ लघु फिल्म का विशेष पुरस्कार मिला है, जल्द ही एक विशेष समारोह में विजेताओं को नवाजा जाएगा साथ ही उनकी फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। वहीं, 'हिंदी हैं हम' लघु फिल्म प्रतियोगिता में युवा फिल्मकार गौरव मिश्रा की फिल्म 'माथे की बिंदी' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में पांच लाख रुपये के पुरस्कार के लिए चुना गया है।