अभिनेत्री यामी गौतम ने फैंस को छोटी दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बुधवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर अपने प्रशंसकों को छोटी दिवाली की बधाई दी। उनकी इस पोस्ट को अब तक 1 लाख 95 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
पति के साथ फोटो शेयर कर दी दिवाली की बधाई
अभिनेत्री यामी गौतम ने इंस्टाग्राम पर अपने पति और फिल्म निर्माता आदित्य धर के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दोनों ही कैमरे की तरफ देखकर मुस्कराते हुए दिख रहे हैं। फोटो में आदित्य धर ने यामी गौतम को गले लगाया है। उनके फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं और उनको भी छोटी दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं।