दरअसल, उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में अपनी आत्मकथा का शीर्षक लिखा है। जिसका विमोचन इस साल की शुरुआत में हुआ था। उन्होंने इस किताब में लिखा है कि कैसे अमलान कुसुम घोष के साथ उनकी पहली शादी एक साल से भी कम समय तक चली। उन्होंने कहा कि उनके बीच चीजें नहीं चलीं, क्योंकि अमलान को उम्मीद थी कि मैं अंततः घर बसा लूंगी और परिवार पर ध्यान केंद्रित करूंगी, लेकिन मैंने कभी खुद को 'नियमित गृहिणी' बनते नहीं देखा। अपने एक इंटरव्यू में नीना गुप्ता कह चुकी हैं कि उन्होंने अपने आस-पास कोई भी खुशहाल शादी नहीं देखी है। ऐसे में शादी को परिभाषित करना उनके लिए मुश्किल है। उन्होंने कहा, मैंने जो भी शादियां देखी हैं, वे 'समझौतों से भरी' हैं।