इस्राइल और फलस्तीन के बीच चल रही जंग पर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
इस्राइल और हमास के बीच शनिवार सुबह से युद्ध जारी है। युद्ध में अब तक दोनों पक्षों के करीब 1000 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में अमेरिका और नेपाल सहित अन्य देशों के नागरिक भी शामिल है। वहीं इस हादसे पर लोगों के रिएक्शन भी आने शुरू हो चुके हैं । सोशल मीडिया जहां एक तरफ कुछ लोग ऐसे हैं जो खुले तौर पर इजराइल का समर्थन कर रहे हैं वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो फलस्तीन को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। अब एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी इस जंग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
इस्राइल पर हमास आतंकियों ने दागे रॉकेट
बता दें कि इस्राइलमें शनिवार को हुए आतंकी हमले के बाद दुनियाभर में हड़कंप मच गया है। हमास के हमले में इजरायल में सैकड़ों लोगों की मौत हुई है। हमास ने शनिवार को इजरायल पर 5 हजार रॉकेट दागे थे। इसके बाद इस्राइल और हमास के बीच जंग छिड़ गई है। रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को इस्राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) और हमास के बीच गोलीबारी तेज होने से सैकड़ों फलस्तीनी भी मारे गए हैं और हजारों की संख्या में लोग घायल हैं।