फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tejas: कंगना रणौत के कायल हुए फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज, तेजस के ट्रेलर में एक्ट्रेस के अवतार की जमकर की तारीफ

Sun, 08 Oct 2023 10:17 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
तेजस - फोटो : social media
विज्ञापन

एयरफोर्स डे पर कंगना रनौत स्टारर 'तेजस' का ट्रेलर लॉन्च किया गया। फिल्म में कंगना एयरफोर्स पायलट तेजस गिल का किरदार निभा रही हैं। इसे देखने के बाद लोगों के मन में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई हैं। कंगना के संवाद से लेकर उनके लुक की जमकर प्रशंसा हो रही है। कई लोग तो फिल्म की रिलीज से पहले ही उम्मीद जता रहे हैं कि इसके लिए अभिनेत्री को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जा सकता है। 

विज्ञापन

History of Haifa: इस्राइल के जिस शहर हाइफा में फंसी नुसरत, उसे जर्मन हमलावरों के चंगुल से बचाया था भारतीयों ने

दिग्गजों से मिली कंगना को तारीफ
केवल फैंस ही नहीं, बल्कि कई सेलेब्स ने भी ट्रेलर को  शेयर कंगना पर प्यार बरसाया है। आनंद एल राय ने इंस्टाग्राम पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "कंगना रणौत फ्रंटफुट पर। यह आप पर हमेशा सूट करता है।" अनुपम खेर ने ट्रेलर साझा करते हुए एक्स पर लिखा, "शानदार!! बिल्कुल शानदार।प्रिय कंगना आप जादू हैं। बिल्कुल जादू। तेजस का इंतजार है। जय हो।
विज्ञापन

नेटिजन्स जमकर बरसा रहे प्यार
इस रोमांचक ट्रेलर के लिए नेटिजन्स और प्रशंसकों ने भी कंगना की सराहना की। एक यूजर ने कहा, "इसे देखकर रोंगटे खड़े हो गए। यह बेहद आश्चर्यजनक है...पूरी टीम को शुभकामनाएं...कंगना रणौत और पूरी प्रोजेक्ट टीम ट्रेलर के माध्यम से देश के प्रति और अधिक देशभक्ति और समर्पण जगा रही है..।'' एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, "जब उन्होंने कहा कि भारत को छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं तो हमारे रोंगटे खड़े गए।" बता दें कि सर्वेश मेवाड़ा के निर्देशन में बनी 'तेजस' 27 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Kajol: अजय देवगन ने नहीं देखीं काजोल की बहुत सी फिल्में, अभिनेत्री बोलीं- मुझे इससे कोई परेशानी नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें