फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jacqueline Fernandez: जैकलीन ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा, मनी लॉन्ड्रिंग केस रद्द करने की मांग की

Mon, 18 Dec 2023 11:19 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुकेश चंद्रशेखर पर विभिन्न जांच एजेंसियों द्वारा 30 से अधिक मामलों में आरोप लगाए गए हैं। उस पर आरोप है कि जेल में बंद रहने के बाद भी उसने कथित तौर पर एक व्यवसायी की पत्नी से 215 करोड़ रुपये की उगाही की।
विज्ञापन
जैकलीन फर्नांडीस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने अपने खिलाफ 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले को रद्द करने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। प्रवर्तन निदेशालय की शिकायत और उनके सप्लीमेंट्री चार्जशीट में अभिनेत्री को आरोपी बनाए जाने के खिलाफ उन्होंने अदालत में याचिका दायर की है। 

विज्ञापन

Operation Valentine: देशभक्ति की भावना से भरपूर है 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' का टीजर, दमदार डायलॉग जीत लेगा दिल

जैकलीन ने दायर की याचिका
याचिका में उल्लेख किया गया है कि दिल्ली पुलिस की ओर से दर्ज मामले में अभिनेत्री को अभियोजन पक्ष के गवाह के रूप में पेश किया गया है। याचिका में कहा गया है कि यह इस तर्क का समर्थन करता है कि जो अपराध सुकेश चंद्रशेखर और उसके साथियों ने मिलकर किया है उसके बारे में अभिनेत्री को कोई जानकारी नहीं थी।  

सुकेश पर है ठगी का आरोप
बता दें कि कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर पर विभिन्न जांच एजेंसियों द्वारा 30 से अधिक मामलों में आरोप लगाए गए हैं। उस पर आरोप है कि जेल में बंद रहने के बाद भी उसने कथित तौर पर वॉयस मॉड्यूलेशन सॉफ्टवेयर और स्पूफिंग कॉल का उपयोग करके दिल्ली के एक व्यवसायी की पत्नी से 215 करोड़ रुपये की उगाही की। जेल में रहते हुए उसने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय, फिर कानून मंत्रालय और गृह मंत्रालय का अधिकारी बताकर पैसे वसूले। अपने फोन कॉल में सुकेश ने कथित तौर पर दावा किया था कि वह पीड़िता के पति को जमानत दिलाएगा और उन्हें अपना फार्मास्युटिकल व्यवसाय स्थापित करने में मदद करेगा।
विज्ञापन

सुकेश संग तस्वीरों में दिखी थीं जैकलीन 
इस मामले में जैकलीन फर्नांडीज का नाम उस ठग के साथ उनकी तस्वीरें ऑनलाइन सामने आने के जुड़ा था। हालांकि, अभिनेत्री ने इस मामले में किसी भी तरह की भागीदारी से साफतौर पर इनकार कर दिया था। वहीं, पूछताछ में सुकेश चंद्रशेखर ने अभिनेत्री को लेकर प्रवर्तन निदेशालय को बताया था कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
Salman Khan: सनी देओल की इस फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे सलमान खान, जनवरी में शुरू करेंगे शूटिंग!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें