फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dunki Advance Booking: एडवांस बुकिंग में डंकी ने मचाया धमाल, रिलीज से पहले ही कमाए इतने करोड़

Mon, 18 Dec 2023 10:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

डंकी का मुकाबला प्रभास की सालार से है। इस फिल्म को भी एडवांस बुकिंग में अच्छी ओपनिंग मिली है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह फिल्म डंकी के एक दिन बाद सिनेमाघरों में पहुंचेगी।
विज्ञापन
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'डंकी' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। पठान और जवान के बाद यह शाहरुख खान की तीसरी फिल्म है जो 2023 में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से किंग खान ब्लॉकबस्टर फिल्मों की हैट्रिक लगाने की कोशिश में हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि एडवांस बुकिंग में भी फिल्म को तगड़ा रिस्पॉन्स मिला है।

विज्ञापन

Ravi Kishan: फिल्म 'महादेव का गोरखपुर' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, दमदार लुक में दिखे रवि किशन

एडवांस बुकिंग में हुई बंपर कमाई
ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में फिल्म ने छह करोड़ 28 लाख का कलेक्शन कर लिया है। जानकारी के अनुसार डंकी के शुरुआती दिन के लिए भारत में 8601 शो के 1,86,753 टिकट बिक गए हैं। बता दें कि ये आंकड़े हिंदी भाषा के 2डी वर्जन के हैं। 

सालार से होगी डंकी की टक्कर
फिल्म का मुकाबला प्रभास की सालार से है। इस फिल्म को भी एडवांस बुकिंग में अच्छी ओपनिंग मिली है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह फिल्म डंकी के एक दिन बाद सिनेमाघरों में पहुंचेगी। हाल ही में इसका दूसरा ट्रेलर जारी किया गया है, जिससे फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है।
Kuchh Rang Kuchh Kahaniyan: जब दम भर को ठहर गई मुंबई की ये शाम, मनोज के कंठ ने सजाईं सुदर्शना की कहानियां
विज्ञापन

डंकी में ये सितारे भी आएंगे नजर
डंकी की बात करें तो इसमें तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर और ज्योति सुभाष भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में लोगों को कॉमेडी, एक्शन और ड्रामा का फुल डोज देखने को मिलेगा। शाहरुख और उनके चार दोस्तों की यह कहानी लोगों के दिलों को कितना छूती है यह तो 21 दिसंबर को ही पता चल पाएगा। 
Operation Valentine: देशभक्ति की भावना से भरपूर है 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' का टीजर, दमदार डायलॉग जीत लेगा दिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें