बिग बॉस के घर में चर्चित हस्तियों के साथ-साथ एक जानवर भी आ रहा है। यह जानवर कोई और नहीं बल्कि एक गधा है, जिसका नाम है मैक्स। यह एक प्रतिभागी का पालतू है।
'बिग बॉस 18' काफी रोमांचक होने वाला है। इस शो में प्रतिभागियों के नाम से धीरे-धीरे पर्दा हट रहा है। आज रविवार को इस शो का भव्य प्रीमियर है। सलमान खान इस शो को होस्ट करने वाले हैं। तमाम चर्चित फिल्मी हस्तियों का नाम बतौर प्रतिभागी सामने आ चुका है। इस बीच मालूम यह भी चला है कि इस बार बिग बॉस के घर में एक गधा भी रहने वाला है। यह बात मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर नहीं, बल्कि बिग बॉस के प्रोमो में भी सामने आई है।
कौन है चार पैरों वाला मेहमान?
'बिग बॉस 18' में जिस गधा के बतौर मेहमान रहने की चर्चा है, उसका नाम मैक्स बताया जा रहा है। कलर्स चैनल के इंस्टाग्राम पेज से शनिवार को एक प्रोमो जारी किया गया। इसमें एक गधे को बिग बॉस के मंच पर आता दिखाया गया। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'क्या बिग बॉस 18 के नए गेस्ट के हैं चार पैर?' वीडियो में बिग बॉस के मंच पर गधा घास खाता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
इस प्रतिभागी के साथ आएगा शो में मैक्स
बताया जा रहा है कि गधा मैक्स इस बार शो का हिस्सा बनने जा रहे एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते का पालतू जानवर है। उनका ये पालतू गधा बाकी प्रतिभागियों के साथ साथ 'बिग बॉस 18' के घर में ही रहने वाला है। गुणरत्न ने एक न्यूज पोर्टल से बातचीत में गधे को पालतू जानवर के तौर पर रखने की वजह बताई थी। उन्होंने कहा था कि यह उनकी बेटी का आइडिया था और उन्होंने मैक्स को रिसर्च के लिए घर पर रखा था, क्योंकि कहा जाता है कि गधी के दूध में मेडिकल क्वालिटीज होती हैं।
पहले भी बिग बॉस के घर में मेहमान बनकर आय चुका है जानवर
ऐसा पहली बार नहीं है, जब 'बिग बॉस' के घर में किसी जानवर की एंट्री हुई है। इससे पहले भी एक पालतू कुत्ते को शो में रखा गया था। महिला नाम के डॉग ने बिग बॉस प्रतिभागियों के साथ 'बिग बॉस 16' में एंट्री ली थी। सभी प्रतिभागी उसका बेहद ख्याल रखते थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि मैक्स की बाकी प्रतिभागियों के साथ कैसी बॉन्डिंग रहेगी।
Devara Box Office Collection Day 9: 'देवरा' की हालत में नहीं आया सुधार, नौवें दिन इतनी रही फिल्म की कमाई