फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi: क्या बिग बॉस 17 फेम अभिषेक को लग रहा है डर? खतरों के खिलाडी को लेकर कही ये बात

Sun, 19 May 2024 07:49 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला

सार

'बिग बॉस सीजन 17' के फाइनलिस्ट रहे अभिनेता अभिषेक कुमार 'खतरों के खिलाड़ी' के नए सीजन में नजर आने वाले हैं। हाल में ही अभिनेता ने इस पर पैपराजी से बात की है। 
विज्ञापन
अभिषेक कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टंट पर आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का अगला सीजन बुल्गारिया में शूट होने वाला है। शो के निर्माताओं ने उन सितारों की सूची भी तैयार कर ली है, जो इस सीजन अपने डर से लड़ते दिखाई देंगे। 'बिग बॉस सीजन 17' में नजर आए अभिनेता अभिषेक कुमार भी इस सीजन में अपने डर का मुकाबला करते नजर आने वाले हैं। वह इस सीजन के उन सितारों में से हैं, जिनका नाम शो के शुरूआती दौर में ही फाइनल कर दिया गया था। 

विज्ञापन

SLB: फिल्म इंडस्ट्री में इस खान को अपना एकमात्र दोस्त मानते हैं भंसाली, नाम जानकर होगी हैरानी
अभिषेक को है क्लॉस्ट्रोफोबिया
अभिषेक के बारे में यह बात सबको पता है कि उन्हें क्लॉस्ट्रोफोबिया है, उन्हें बंद जगहों में डर लगता है। ऐसे में यह अटकलें लगाई जा रहीं थी कि वह इस शो का हिस्सा नहीं बनेंगे, लेकिन उन्होंने सबको चौंकाते हुए शो के लिए हामी भर दी थी। बिग बॉस में अपने इस डर की वजह से वह काफी चर्चित रहे थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि खतरों के खिलाड़ी में वह इस डर पर कैसे काबू कर पाते हैं। हाल में ही पैपराजी से उन्होंने तरह-तरह के स्टंट्स और हाथ में लगी चोट को लेकर बात की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Kiara Advani: फिर से साथ नजर आने वाले हैं कियारा-सिद्धार्थ ? शेरशाह अभिनेत्री ने दी जानकारी
बताया शो करने को लेकर हिचकिचाहट की वजह 
इस शो में उन्हें मिलने वाली चुनौतियों पर अभिनेता ने कहा,'कृपया प्रार्थना करना कि मैं अच्छा प्रदर्शन कर सकूं। मेरी दो कमजोरियां है तभी मैं थोड़ा हिचकिचा रहा था। मेरे दाहिने हाथ में चोट लगी है। बचपन में दुर्घटना हुई थी तो हाथ में पकड़ कम है और क्लौस्ट्रफ़ोबिया तो चलो सबको ही होता है'। उन्होंने आगे कहा,'मैं चाहूंगा कि ये ना हो पर वो जो बांध के बक्से में बंद कर देते हैं, वो मेरे लिए बहुत मुश्किल है। पूरा बांध के पानी में डाल देते हैं, बोलते हैं कि ताला खोल के आओ, यार क्यों करते हो ऐसा'। बताते चलें कि अभिषेक के साथ 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 14' में शालीन भनोत, आसिम रियाज, अदिति शर्मा आदि भी हिस्सा लेते हुए नजर आएंगे। 
Suchitra: सुचित्रा ने पूर्व पति कार्तिक को बताया था समलैंगिक, अब अभिनेता ने भेजा कानूनी नोटिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें