इस साल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली फिल्म 'हनुमान' के निर्देशक प्रशांत वर्मा एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रशांत जल्द ही अपनी अगली फिल्म को लेकर आधिकारिक एलान करने वाले हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह नजर आएंगे। इसके चलते रणवीर के फैंस फिल्म से जुड़े छोटे से छोटे अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं।