भुवन बाम की लोकप्रिय वेब सीरीज ताजा खबर का दूसरा सीजन जल्द ही रिलीज होने वाला हैं। इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों का इंतजार जल्द ही खत्म होगा। आज, यानी बुधवार को इसके दूसरे सीजन का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसमें थ्रिलर का डोज बढ़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। इस सीजन में पिछले सीजन की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा, जिसके अंत में वस्या की मौत की खबर बताई गई थी। अब इस सीजन में दर्शकों को पता चलने वाला है कि वसंत गावड़े जिंदा है या नहीं। इस बार वस्या और उसके वरदान के बीच उसकी किस्मत आएगी या उसका कोई दुश्मन। पिछले सीजन में, जिस तरह वस्या लालच और अंहकार में आकर अपने लोगों का तिरस्कार करता है, क्या वो सब महज दिखावा था? नए सीजन में इन सभी सवालों से पर्दा उठेगा। इस सीजन में मशहूर अभिनेता जावेद जाफरी, यूसुफ अख्तर की दमदार भूमिका में नजर आने वाले हैं, जो इस सीजन में वस्या के लिए एक बड़ी चुनौती के रूप में दिखेंगे।
भुवन बाम के लिए भावुक रहा सीजन 2 का सफर
भुवन बाम ने दर्शकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनसे मिले प्यार से वह काफी उत्साहित महसूस करते हैं। उन्होंने इस सीजन का इंतजार करने को लेकर दर्शकों का आश्वस्त करते हुए कहा कि उनका इंतजार सफल साबित होगा। भुवन ने कहा, "सीजन 2 की शूटिंग भावनात्मक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण रही है और मैं खुद को वास्या की आंखों में देख सकता था। इस सीजन में मेरे किरदार का ग्राफ बढ़ता है।" अभिनेता ने आगे कहा कि उन्हें दिग्गज अभिनेता जावेद जाफरी के साथ काम करने में काफी मजा आया।
भुवन बाम के साथ काम करना अविश्वसनीय अहसास- जावेद जाफरी
जावेद जाफरी ने अपनी भूमिका को लेकर उत्साह जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें जब इस किरदार की पेशकश की गई, तो वह काफी उत्साहित हो गए। उन्होंने कहा कि उन्हें नई भूमिकाओं के साथ खुद को चुनौती देना पसंद आता है। अपने किरदार को लेकर उन्होंने कहा,"यूसुफ काफी शक्तिशाली और उग्र स्वभाव वाला है। उसके किरदार में कई परत हैं, जो मैंने पहले कभी नहीं निभाया है। भुवन बाम जैसे प्रभावशाली, मेहनती और युवा कलाकार के साथ काम करना अविश्वसनीय है, जो हर समय भावुक और दृढ़ रहे हैं। ताजा खबर मेरे लिए रचनात्मक रूप से काफी संतोषजनक अनुभव रहा है और दर्शकों को वास्या और यूसुफ के मुकाबले का मजा लेने को मिलेगा।"
Best Songs 2024: इस साल इन गानों ने मचाया धमाल, कोई पांच तो कोई सात हफ्तों तक रहा नंबर वन
मधु के किरदार ने मुझे प्रेरित किया- श्रेया पिलगांवकर
सीरीज में वस्या की पत्नी के किरदार में नजर आईं श्रेया पिलगांवकर ने अपने किरदार को बहुत खास बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें मिले प्यार के लिए वह बहुत आभारी हैं। उन्होंने कहा उनका किरदार मधु, साहस और शक्ति का प्रतीक है, जो सीजन 2 में अपना हक वापस आने फिर से आती है। उन्होंने कहा,"मधु ने मुझे प्रेरित किया है और मुझे उम्मीद है कि उसके गुणों ने कई अन्य महिलाओं के दिलों को छुआ होगा जो आज के दिन और उम्र में बाधाओं के बावजूद अपना नाम बनाना चाहती हैं।" अभिनेत्री ने कहा कि वह इस नए सीजन के लिए एक बार फिर से काफी उत्साहित हैं।
Sukarma Chawla Death: निर्माता सुकर्मा चावला का निधन, संजय दत्त-माधुरी दीक्षित की साहिबां का किया था निर्माण
निर्देशक का दावा, दर्शकों को आने वाला है मजा
सीरीज के निर्देशक हिमांक गौर ने कहा कि पहले सीजन से दर्शकों ने काफी जुड़ाव महसूस किया था। उन्होंने इसका श्रेय भुवन बाम को देते हुए कहा कि वह इसके लिए सबसे उपयुक्त थे। निर्देशक ने आगे कहा कि इस सीजन में प्रत्येक किरदार अपने ग्राफ में बदलाव देखेगा और जावेद जाफरी के साथ सीरीज में काफी कुछ बदलाव भी देखने को मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि इस सीजन में दर्शकों को काफी मजा आने वाला है। ताजा खबर का सीजन 2 डिज्नी+ हॉटस्टार पर 27 सितंबर 2024 को प्रीमियर होगा।
Eijaz Khan: पवित्रा से ब्रेकअप के बाद एजाज की जिंदगी में हुई प्यार की एंट्री? मिस्ट्री गर्ल के साथ हुए स्पॉट