दीपक तिजोरी ने शाहरुख खान और आमिर खान के साथ कई फिल्मों में काम किया है। हाल में ही उनसे दोनों में से किसी एक अभिनेता को चुनने के लिए पूछा गया, जिसका उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया है।
बॉलीवुड अभिनेता दीपक तिजोरी अपने समय के काफी चर्चित अभिनेता रहे हैं। उन्होंने शाहरुख खान और आमिर खान के साथ भी काम किया है। हाल में ही उन्होंने दोनों अभिनेताओं के साथ काम करने के अपने अनुभवों को साझा किया है। उन्होंने इस दौरान बताया कि दोनों अभिनेता अपने काम के प्रति काफी ज्यादा समर्पित रहते हैं। दीपक ने याद करते हुए बताया कि आमिर और शाहरुख प्रत्येक दृश्य से पहले ध्यान से रिहर्सल करने के लिए जाने जाते थे। अभिनेता ने इसमें आगे जोड़ते हुए बताया कि दोनों की इस आदत की वजह से उनकी बहस भी हो जाया करती थी।
विज्ञापन
शाहरुख और आमिर के साथ काम कर चुके हैं दीपक तिजोरी
दीपक तिजोरी ने जो 'जीता वही सिकंदर', 'कभी हां कभी ना', 'बादशाह' और 'गुलाम' जैसी कई प्रतिष्ठित फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों में वह शाहरुख खान और आमिर खान के साथ सहयोगी भूमिका में नजर आए थे। ये फिल्में आज भी दीपक के करियर के लिए मील का पत्थर का बनी हुई हैं। हाल में ही रेडियो नशा के साथ एक इंटरव्यू के दौरान उन्हें आमिर और शाहरुख के बीच किसी एक को चुनने के लिए कहा गया था। इन दोनों अभिनेताओं ने दीपक की फिल्म पहला नशा में विशेष भूमिका की थी। यह एकमात्र ऐसा मौका है, जब दोनों सितारों ने एक साथ स्क्रीन साझा किया है।
आंध्र प्रदेश-तेलंगाना बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रभास ने दान की मोटी रकम
विज्ञापन
दीपक के लिए शाहरुख और आमिर हैं बराबर
दीपक ने दोनों के बीच किसी एक को चुनने को लेकर कहा कि उनके लिए दोनों ही एक बराबर हैं। उन्होंने कहा, "मेरे लिए दोनों बराबर हैं क्योंकि मैं उनसे एक ही बात पर बहस करूंगा कि वे बहुत रिहर्सल करते हैं। उसके बाद मुझे तकलीफ होती थी। मैं ज्यादा सहज था और उनसे कहता था कि मैं रीडिंग करूंगा आप लोग अपनी रिहर्सल करो।” इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक पुराने इंटरव्यू में भी उन्होंने शाहरुख के साथ अपनी दोस्ती को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि फिल्म बाजीगर के लिए शाहरुख खान ने तब तक हां नहीं किया था, जब तक उन्होंने अपनी भूमिका के लिए हामी नहीं भरी थी।