भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन की बहुप्रतीक्षित फिल्म महादेव का गोरखपुर का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। मेकर्स ने गुरुवार (21 मार्च) को इसे जारी किया। फिल्म के ट्रेलर में अभिनेता की दमदार अदाकारी की झलक नजर आई है। फिल्म के निर्माता इसे पैन इंडिया रिलीज करने की तैयारी मेंं हैं। 29 मार्च को यह फिल्म अलग-अलग भाषाओं में देशभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।