फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalki 2898AD: अमिताभ और अभिषेक बच्चन ने साथ देखी 'कल्कि 2898 एडी', जूनियर बच्चन ने सोशल मीडिया पर की समीक्षा

Mon, 01 Jul 2024 12:47 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'कल्कि 2898 एडी' फिल्म रिलीज के बाद से ही दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जा रही है। हाल में फिल्म में अश्वत्थामा के किरदार में नजर आए अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म देखी है। 
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'कल्कि 2898 एडी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से काफी प्यार मिल रहा है। 27 जून को रिलीज हुई यह फिल्म सफलता के नए आयाम गढ़ने की ओर बढ़ रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। वैश्विक स्तर पर फिल्म ने 500 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं। प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण आदि कलाकारों द्वारा अभिनीत इस फिल्म में कलाकारों के अभिनय की काफी सराहना हो रही है। खासकर अमिताभ बच्चन के अभिनय की सबसे ज्यादा सराहना हो रही है। 

विज्ञापन

केवल इतने मीटर दूर है रणवीर शौरी और पूर्व पत्नी कोंकणा का घर

अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
अमिताभ-अभिषेक ने देखी 'कल्कि 2898 एडी' 
जब से ये फिल्म रिलीज हुई है, दर्शक फिल्म देखने को टूट पड़े हैं। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की काफी तारीफ की जा रही है। हाल में ही अमिताभ बच्चन ने भी फिल्म देखी और इसे लेकर अपने ब्लॉग पर प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि उन्होंने यह फिल्म अपने पुत्र अभिषेक बच्चन के साथ देखी है। फिल्म देखने के बाद उन्होंने ट्वीटर पर पोस्ट साझा कर अपने विचार भी व्यक्त किए हैं। दोनों पिता-पुत्र ने बीते रविवार को फिल्म देखी है। 
Saif Ali Khan: सैफ अली खान पत्नी के लिए बने फोटोग्राफर, करीना कपूर खान की खींची मजेदार तस्वीरें, फैंस बोले गजब

अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिषेक बच्चन ने फिल्म को लेकर दी प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया के जरिए अमिताभ ने बताया कि उन्होंने पहली बार नाग अश्विन द्वारा निर्देशित फिल्म का अंतिम कट देखा है। वह फिल्म देखने देर रात दोस्तों के साथ सिनेमाघर पहुंचे थे। 'कल्कि 2898 एडी' अभिनेता ने अपने ब्लॉग पर लिखा, " वर्षों से बाहर नहीं गया था, लेकिन इतना विकास देखने के लिए बाहर निकलना काफी संतोषजनक था"। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। उनके अलावा अभिषेक बच्चन ने भी फिल्म देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कल्कि 2898 एडी की तुलना होश उड़ा देने वाले इमोजी के साथ करते हुए लिखा, 'वाह'। 

Hina Khan: कैंसर से जंग लड़ने वाले लोगों के लिए हिना खान ने दिया संदेश, कहा- हमें डरना नहीं चाहिए

अमितभ बच्चन- श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
श्रद्धा कपूर ने भी की थी अमिताभ की तारीफ
बताते चलें कि अब तक कई मशहूर हस्तियों ने फिल्म में अमिताभ बच्चन के काम की तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए लिखा,' क्या उत्तर, क्या दक्षिण, क्या पूर्व, क्या पश्चिम। सारा सिनेमा एक तरफ।' अगली स्लाइड में उन्होंने फिल्म से बिग बी की एक तस्वीर साझा करते हुए आग और सैल्यूट इमोजी के साथ लिखा, 'अमिताभ बच्चन एक तरफ।'  इसके अलावा पोस्ट के कैप्शन में अभिनेत्री ने अमिताभ बच्चन को टैग करते हुए लिखा,'आप अपने आप में ही एक सिनेमैटिक यूनिवर्स हैं।' उनके पोस्ट से साफ जाहिर होता है कि फिल्म में अमिताभ बच्चन के अभिनय ने उनका दिल जीत लिया है।
‘बीना भाभी’ का नया लुक देखा क्या?
विज्ञापन

कल्कि 2898 ए़डी पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
सीक्वेल को लेकर लगाई जा रहीं कई अटकलें
फिल्म के रिलीज होते ही इसके अगले भाग को लेकर बातें शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर लोग फिल्म के आगे की कहानी को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स फिल्म के सीक्वेल को लेकर कई दावे भी कर रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के अगले भाग के लिए दर्शकों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पडे़गा। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके सीक्वेल के अगले भाग का 60 प्रतिशत हिस्सा पहले ही शूट किया जा चुका है और कुछ बड़े हिस्सों की शूटिंग अभी बाकी है। हालांकि, इन बातों को लेकर फिल्म की टीम की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 
चार महीने में दूसरी बार हनीमून मनाने निकलीं यह अभिनेत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें