अभिनेत्री हिना खान तीसरी स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। उन्होंने जिस दिन इस बात का खुलासा किया था, तभी से उनके चाहने वाले उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इसी बीच, अब हिना खान ने कैंसर से जंग लड़ रहे लोगों के लिए एक खास संदेश साझा किया है। साथ ही इस बात की भी उम्मीद जताई है कि उनकी यह यात्रा लोगों को प्रेरणा देने का काम कर सकती है।