फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant Radhika: अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए जामनगर पहुंचे अमेरिकी सिंगर जे ब्राउन, हुए स्पॉट

Thu, 29 Feb 2024 09:52 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमेरिकी सिंगर जे ब्राउन जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के तीन दिवसीय प्री-वेडिंग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन
अनंत-राधिका, अमेरिकी सिंगर जे ब्राउन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जल्द ही शादी रचाने वाले हैं। इस साल जुलाई में दोनों शादी के बंधन मं बंधेगे। शादी से पहले इनके प्री-वेडिंग कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है। गुजरात के जामनगर में राधिका और अनंत के प्री-वेडिंग कार्यक्रम हो रहे हैं। बीते दिन अन्न सेवा कार्यक्रम से इसकी शुरुआत हुई। शादी से पहले के भव्य उत्सव में कई मशहूर हस्तियां शामिल होने के लिए जामनगर पहुंच रही हैं। सितारों के जामनगर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। ऐसे में आज अमेरिकी सिंगर जे ब्राउन जामनगर पहुंच चुके हैं। 

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए जे ब्राउन

अमेरिकी गायक और गीतकार जे ब्राउन गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के तीन दिवसीय प्री-वेडिंग समारोह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। गायक को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। उन्होंने एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही अपने कुछ दोस्तों से मुलाकात की। इस दौरान जे ब्राउन सफेद रंग की हुडी में दिखाई दिए। इसके साथ उन्होंने पिंक कलर की कैप भी लगाई हुई थी। 
 




कई सितारे पहुंच चुके जामनगर

जे ब्राउन से पहले कई हॉलीवुड और बॉलीवुड सितारे जामनगर पहुंच चुके हैं। हॉलीवुड सिंगर रिहाना और उनकी टीम भी जामनगर पहुंच चुकी है। अनंत और राधिका के प्री-वेडिंक कार्यक्रम में देश और दुनिया की कई मशहूर हस्तियां शामिल होंगी। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में करीब 2500 प्रकार के व्यंजन मेहमानों के लिए परोसे जाएंगे। 

विज्ञापन


Wednesday Box Office: 'आर्टिकल 370' का जलवा कायम, जानें 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' और 'क्रैक' का हाल

विज्ञापन

बीते दिन हुआ अन्न सेवा कार्यक्रम

गुजरात के जामनगर में बीते दिन बुधवार को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट अन्न सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए। सोशल मीडिया पर अनंत और राधिका की भोजन परोसने वाली तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। दोनों की सादगी ने सोशल मीडिया पर सभी का दिल जीत लिया। हर कोई इन दोनों की जमकर तारीफ कर रहा है। 

Nora Fatehi: 'बिग बॉस 9' में कुछ ऐसी दिखती थीं नोरा फतेही, वायरल वीडियो देख चकराया फैंस का दिमाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें