फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vedang Raina: वेदांग रैना ने साझा किया 'जिगरा' में काम करने का अनुभव, आलिया का साथ पाकर खुशी का ठिकाना नहीं

Tue, 10 Sep 2024 12:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आलिया भट्ट के साथ काम करने को लेकर वेदांग रैना ने अपना उत्साह और आभार व्यक्त किया है। वेदांग ने कहा, 'जिगरा मेरे लिए और बड़ा सपना है। सेट पर पहले दिन से ही अलग माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
वेदांग रैना, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के उभरते सितारे वेदांग रैना ने जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू किया। अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी है। अब उनकी अगली फिल्म 'जिगरा' रिलीज होने वाली है। इसमें वे आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। अभिनेता ने अपनी इस आगामी फिल्म को लेकर बातचीत की और साथ ही म्यूजिक के प्रति प्रेम पर भी चर्चा करते नजर आए।

विज्ञापन


फिल्म 'द आर्चीज' में काम करना सपने जैसा
इस फिल्म को लेकर वेदांग ने कहा, 'फिल्म 'द आर्चीज' में काम करना उनके लिए किसी बड़े सपने के पूरे होने जैसा है'। इस फिल्म के बाद रैना अपने दूसरे प्रोजेक्ट 'जिगरा' पर काम कर रहे हैं। फिल्म को लेकर वेदांग ने कहा कि मेरे डेब्यू के बाद, अब मैं आलिया के साथ फिल्म 'जिगरा' के लिए काम कर रहा हूं। फिल्म 'जिगरा' का निर्देशन वसन बाला ने किया है। 
Gandhari: ‘फिर आई हसनी दिलरूबा’ के बाद एक्शन-थ्रिलर में नजर आएंगी तापसी पन्नू, फिल्म ‘गांधारी’ का हुआ एलान
विज्ञापन

 
आलिया के साथ काम करने को लेकर उत्साहित
आलिया भट्ट के साथ काम करने को लेकर वेदांग रैना ने अपना उत्साह और आभार व्यक्त किया है। वेदांग ने कहा, 'जिगरा मेरे लिए और बड़ा सपना है। सेट पर पहले दिन से ही अलग माहौल देखने को मिला। इस फिल्म में आलिया और वसन बाला सर के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत उत्साहित हूं, साथ ही दुनिया को दिखाना भी चाहता हूं'।
Badshah: 'शादी में होंगी समस्याएं', अंतरधार्मिक विवाह करने पर बादशाह के पेरेंट्स ने कर दी थी भविष्यवाणी
विज्ञापन


'ये प्रसिद्धि संभालना नया सा है'
अभिनेता ने अपने करियर को लेकर कहा कि मेरा करियर 0 से 1000 और फिर सीधे 2000 गुना हो गया है। वेदांग रैना ने कहा, 'ये प्रसिद्धि और इसे संभालना कुछ नया सा है। वह स्पॉटलाइट में रहने की अभी भी आदत डाल रहे हैं। लोग मुझे अभी भी सड़कों पर पहचानने की कोशिश करते हैं, ये मेरे लिए कुछ नया है।' उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि कलाकारों की जिंदगी अचानक से बदल जाती है। उन्होंने कहा, इस प्रसिद्धि के बीच अपनी पहचान और स्वयं को बनाए रखना भी बहुत मुश्किल है लेकिन जरूरी है।
Tanuj Virwani : अक्षरा संग ब्रेकअप पर खुल कर बोले तनुज विरवानी, कहा- मैं माफ कर सकता हू्ं, भूल नहीं सकता

संगीत से है लगाव
वेदांग ने बताया कि जिगरा के टीजर में उन्होंने अपने म्यूजिक टैलेंट को भी दिखाया है। 'एक हजारों में मेरी बहना है' गाते हुए उन्होंने अपना म्यूजिक टैलेंट फैंस के सामने पेश किया है। रैना के लिए म्यूजिक बहुत ही जरूरी है। वह अपने एक्टिंग करियर के साथ संगीत प्रेम को भी आगे बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'ये मेरा सपना रहा है कि मैं अपना म्यूजिक बनाऊं। अगर मुझे समय और अवसर मिला तो मैं जरूर अपना म्यूजिक बनाऊंगा। मैं कुछ रोचक संगीत एल्बम बनाना चाहता हूं।'बता दें कि फिल्म 'जिगरा' 11 अक्तूबर 2024 को रिलीज होने वाली हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें