अहमद खान ने फिल्म 'यमला पगला दीवाना 2' में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल के साथ काम किया है। अहमद कहते हैं, 'धरम पाजी में जरा भी घमंड नहीं है। आप उन्हें कोई भी डांस स्टेप दे दो वे कर देंगे।
कोरियोग्राफर से फिल्म निर्माता बने अहमद खान बॉलीवुड में अलग स्टाइल की कोरियोग्राफी के लिए मशहूर हैं। उनके डांस मूव्स करने से बड़े-बड़े स्टार्स घबराते हैं। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि उनके लिए सबसे आसान किस हीरो को कोरियोग्राफ करना रहा। इस सवाल के जवाब में अहमद ने जो कहा वो चौकाने वाला था। आइए आपको बताते हैं आखिर उन्होंने ऐसा क्या कहा --
विज्ञापन
धर्मेंद्र, सनी और बॉबी को डांस कराना सबसे आसान
अहमद खान बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने अक्षय कुमार से लेकर टाइगर श्रॉफ जैसे स्टार्स को अपने डांस मूव्स पर नचाया है। वहीं जब पिछले दिनों उनसे पूछा गया कि किस स्टार के साथ उन्हें काम करके सबसे ज्यादा मजा आया। तब इस सवाल के जवाब में वे कहते हैं, 'आप शायद यकीन नहीं करेंगे, लेकिन मुझे धरम पाजी और उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल के साथ काम करके सबसे ज्यादा मजा आया'।
देओल तिकड़ी में नहीं है घमंड
अहमद खान ने फिल्म 'यमला पगला दीवाना 2' में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल के साथ काम किया है। अहमद कहते हैं, 'धरम पाजी में जरा भी घमंड नहीं है। आप उन्हें कोई भी डांस स्टेप दे दो वे कर देंगे। वे कहेंगे आप बस बता दो मुझे क्या करना है, मैं अपने स्टाइल में उसे कर दूंगा'।
वे लोग जज होने से नहीं डरते हैं
अहमद खान अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'जब सनी देओल या बॉबी देओल डांस कर रहे होते हैं तब वे यह नहीं सोच रहे होते हैं कि लोग क्या कहेंगे। उन तीनों के अंदर एक बचपना है और वही उनकी खासियत है। बॉबी देओल में अपना एक स्वैग है। वे अपने स्टाइल में जो भी करते हैं उनके फैंस को वही पसंद आता है। वे बिना कोई सवाल किए आपकी हर बात को सुनते हैं और मानते हैं। सनी देओल मेरे बड़े भाई जैसे हैं। वे जब भी डांस करते हैं दिल से करते हैं और यही चीज दर्शको को पसंद आती है'।