फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने छोटी बहन के जन्मदिन पर लिखा भावुक नोट, साझा की अनदेखी तस्वीर

Thu, 02 May 2024 08:18 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रश्मिका मंदाना ने अपनी छोटी बहन के जन्मदिन पर बधाई दी। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर बहन के साथ तस्वीर साझा कर नोट लिखा।
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘पुष्पा 2’ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना सोशल मीडिया के जरिए हमेशा अपने प्रशंसकों से जुड़ी रहती हैं। अभिनेत्री इसी माध्यम से अपने प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं कि वह अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में क्या कर रही हैं। आज अभिनेत्री ने अपनी छोटी बहन के जन्मदिन पर उनके साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से साझा की। अभिनेत्री अपनी छोटी बहन की तस्वीरों को बहुत कम ही साझा करती हैं।
विज्ञापन





छोटी बहन को दी जन्मदिन की बधाई

रश्मिका के प्रशंसकों को यहां उनकी छोटी बहन की झलक देखने को मिली। आज यानी 2 मई को  उन्होंने अपनी बहन को जन्मदिन की बधाई देते हुए अनदेखी तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा, ‘आज मेरी छोटी बहन का जन्मदिन है। मेरी बहन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, मैं तुम्हें बहुत प्यार करती हूं, मैं तुम्हें बहुत ज्यादा याद करती हूं।’ इस तस्वीर में रश्मिका अपनी छोटी बहन के गालों पर किस करते हुए नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'रुसलान' का बंटाधार, फ्लॉप की ओर बढ़ रही फिल्म



रश्मिका का वर्क फ्रंट

रश्मिका मंदाना के आगामी कार्यों की बात करें तो वह काफी व्यस्त हैं। रश्मिका अपनी आगामी फिल्म पुष्पा: द रूल की तैयारियों में जुटी हैं। फिल्म में जहां अल्लु अर्जुन और फहाद फाजिल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, जगपति बाबू, प्रकाश राज, सुनिल, धनंजय, जगदीश प्रताप जैसे कलाकार अहम किरदार निभाएंगे। पुष्पा 2 के अलावा अभिनेत्री राहुल रविंद्रन की सस्पेंस फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ में अभिनय करेंगी। इसके अलावा रश्मिका अपने आगामी एक्शन ड्रामा ‘कुबेरा’ के चल रहे शेड्यूल के चलते मौजूदा समय में मुंबई में हैं। इस फिल्म में धनुष, अक्किनेनी नागार्जुन, जिम सर्भ और दलीप ताहिल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
अजय देवगन की लाडली नीसा ने छिपाया मुंह, सोच में पड़ गए यूजर्स
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें