अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने अपनी बड़ी बेटी रेनी सेन को उनके 25वें जन्मदिन की बधाई दी। अपनी मां की पोस्ट पर कमेंट करते हुए रेनी सेन ने उन्हें भी जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि मां, आप भगवान का सबसे बड़ा आशीर्वाद हो।
1994 में मिस यूनिवर्स बनने वाली सुष्मिता सेन की बेटी रेनी सेन आज अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं। बेटी के जन्मदिन पर सुष्मिता सेन ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी। सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रेनी की कई तस्वीरें साझा कीं और इसके साथ-साथ अपनी बिटिया के लिए एक नोट भी लिखा। मालूम हो कि उन्होंने साल 2000 में रेनी को गोद लिया था और 10 साल बाद एक और बेटी अलीशा को गोद लिया था।
विज्ञापन
सुष्मिता सेन ने बिटिया को बताया अपना पहला प्यार
सुष्मिता सेन ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मेरे पहले प्यार रेनी सेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उन्होंने अपनी बेटी को पहली नजर का प्यार बताते हुए कहा कि यह गाना हमेशा मेरे दिल में बजता रहेगा। तुम्हें अपने साथ में लेकर, गुनगुनाते हुए और तुम्हारे मुझे 'मां' कहने का बेसब्री से इंतजार रहेगा। बता दें कि रेनी साल 2021 में शॉर्ट फिल्म 'सुट्टाबाजी' में काम कर चुकी हैं।
तुम्हारी सभी उपलब्धियों पर गर्व है: सुष्मिता
सुष्मिता ने आगे लिखा कि तुमको मुझे तोहफे में देने के लिए मैं भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं कि। तुम अनमोल हो। मुझे तुम पर और तुम्हारी सभी उपलब्धियों पर गर्व है और यह तो अभी शुरू ही हुआ है। शोना, मैं तुमसे प्यार करती हूं। सुष्मिता ने जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें से एक में रेनी अपनी मां से गले गलते हुए मुस्कुराती दिख रही हैं। वहीं, एक अन्य तस्वीर में सुष्मिता अपने बेटी रेनी को पकड़े हुए नजर आ रही हैं।
रेनी बोलीं- आपको भी 25वां जन्मदिन मुबारक हो
मां की पोस्ट पर कमेंट करते हुए रेनी ने लिखा कि आप भगवान का सबसे बड़ा आशीर्वाद हैं मां। इस जादुई जीवन के लिए शुक्रिया। आपको भी 25वां जन्मदिन मुबारक हो मां। बात दें कि सुष्मिता सेन को पिछली बार वेब सीरीज 'आर्या' और 'ताली' के सीजन तीन में देखा गया था।