उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ( UPPSC)ने कोरोना वायरस संक्रमण में वृद्धि की वजह से कृषि सेवा परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है। यह प्रीलिम्स परीक्षा 23 मई और 30 मई को निर्धारित की गई थी। आयोग की तरफ से यूपीपीएससी कृषि सेवा परीक्षा 2021 के स्थगन की आधिकारिक घोषणा की गई है। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। जिसमें बताया गया है कि वाइस प्रिसिंपल और असिस्टेंट डायरेक्टर के लिए 23 मई और 30 मई को आयोजित होने वाली प्रीलिम्स परीक्षा को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है।