फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग: ग्रुप आई मुख्य परिमाण 2018 जारी

Thu, 29 Apr 2021 05:59 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला

सार

आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग विजयवाड़ा ने 29 अप्रैल को ग्रुप आई मुख्य परिणाम 2018 जारी कर दिया  है।
विज्ञापन
रिजल्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग विजयवाड़ा ने ग्रुप आई मुख्य परिणाम 2018 जारी कर दिया  है। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर गुप आई के तहत भरे जाने वाले पोस्ट के लिए परीक्षा परिणाम की सूची जारी की गई है।  आयोग ने मूल गैस प्रमाणपत्र और मौखिक परीक्षण के सत्यापन के लिए अनंतिम रूप से भर्ती किए गए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसे लेकर आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की गई है। जिसमें बताया गया है कि 14 दिसंबर से 20 दिसंबर तक आयोजित लिखित परीक्षा के आधार पर मौखिक परीक्षा और साक्षात्कार के सत्यापन के लिए अनंतिम रूप से भर्ती उम्मीदवारों की सूची आयोग की वेबसाइट पर जारी की गई है।  आयोग की वेबसाइट psc.ap.gov.in है।

विज्ञापन


अभ्यर्थी अपने परिणाम psc.ap.gov.in के जरिए देख सकते हैं। बता दें कि ग्रुप एल मुख्य परीक्षा का आयोजन पिछले साल 14 दिसंबर से लेकर 20 दिसंबर के बीच हुआ था। अभ्यर्थियों के लिए मौखिक साक्षात्कार विजयवाड़ा में आयोजित किया जाएगा।  उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे साक्षात्कार के लिए अपने मूल प्रमाण पत्र को संभाल कर रखें। किसी भी तरह के अपडेट के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in चेक करते रहें।
विज्ञापन


ऐसे डाउनलोड करें एपीपीएससी ग्रुप आई मेन रिजल्ट
-सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in है।
-यहां आपको होम पेज पर ही रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-आपको अपना रोल नंबर और आईडी दर्ज करनी होगी।
-इस तरह से आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें