उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इस हफ्ते दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। इस साल 56 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार है। बोर्ड की तरफ से अभी दसवीं कक्षा के रिजल्ट की तारीख जारी नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट एक साथ जारी कर सकता है। वैसे भी सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों के बोर्ड से 31 जुलाई तक 12वीं का रिजल्ट जारी करने के लिए कहा है। 31 जुलाई में अब सिर्फ 4 दिन बचे हैं। ऐसे में बोर्ड किसी भी वक्त दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
इसे भी पढ़ें-सीबीएसई: जानिए कब जारी होगा 10वीं का रिजल्ट? उमंग एप और एसएमएस से ऐसे कर पाएंगे चेक
आमतौर पर यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट एक साथ जारी करता है। माध्यमिक शिक्षा परिषद रिजल्ट घोषणा से पहले तारीख की घोषणा करते आया है। इस बार भी संभावना है कि परिणाम की घोषणा की पूर्व सूचना बोर्ड की तरफ से दी जाएगी। अभ्यर्थी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन अपना दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा अमर उजाला के
माईरिजल्टप्लस के जरिए भी विद्यार्थी दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। विद्यार्थियों को इसके लिए results.amarujala.com पर पंजीकरण कराना होगा।
ऐसे चेक कर सकेंगे दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- यहां होमपेज पर ही आपको 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
-दसवीं का रिजल्ट जारी होने के बाद ही आप देख सकेंगे।
माईरिजल्टप्लस पर ऐसे देखें यूपी बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
-विद्यार्थी सबसे पहले माईरिजल्टप्लस की वेबसाइट पर जाएं।
-विद्यार्थी इस
लिंक पर क्लिक करते ही माईरिजल्टप्लस की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।
-इसके अलावा, विद्यार्थी https://results.amarujala.com/ पर क्लिक करके भी यहां पहुंच जाएंगे।
-विद्यार्थियों को माई रिजल्ट प्लस पर यूपी बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए पंजीकरण करना होगा।
-इसके बाद विद्यार्थियों को होम पेज पर यूपी बोर्ड के दसवीं-बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जहां विद्यार्थी बेहद आसानी से अपना रोल नंबर डालते ही रिजल्ट देख सकेंगे।
-ध्यान रहे कि रिजल्ट तभी प्रदर्शित होगा जब बोर्ड की तरफ से जारी किया जाएगा।