उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने 27 जुलाई को यूपी टीजीटी प्रवेश पत्र 2021 जारी कर दिये हैं। इस परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ( UPSESSB) ने 27 जुलाई यानी कि मंगलवार को यूपी टीजीटी प्रवेश पत्र 2021 जारी कर दिये हैं। इस परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upsessb.org है। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर के जरिए हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) पोस्ट के लिए परीक्षा 7 अगस्त और 8 अगस्त को होगी। पालीवाल कमेटी के अनुसार, जिन राज्यों में इस परीक्षा की सिफारिश की गई है वहीं टीजीटी एग्जाम होगा। परीक्षा का आयोजन पारदर्शिता के साथ कराया जाएगा। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक और नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें UP TGT प्रवेश पत्र 2021
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-UPSESSB की आधिकारिक वेबसाइट upsessb.org है।
-यहां होम पेज पर ही आपको एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा।
-जैसे ही आप लॉग इन करेंगे आपका प्रवेश पत्र खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।