उत्तर प्रदेश बोर्ड की तरफ से दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के रिजल्ट जारी होने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि बोर्ड जल्द ही दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि बोर्ड की तरफ से दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जुलाई के दूसरे या तीसरे हफ्ते में जारी किया जा सकता है। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को 31 जुलाई तक बारहवीं के रिजल्ट को जारी करने का निर्देश दिया है। इस साल 56 लाख से ज्यादा विद्यार्थी दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें-जेईई मेंस: देशभर के 334 शहरों के 828 परीक्षा केंद्रों में होगी परीक्षा, छात्र इस बात का रखें ध्यान
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कोरोना वायरस की वजह से दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के रिजल्ट के लिए आंतरिक मूल्यांकन पद्धति जारी की थी। इसी आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रिया के जरिए इस साल दसवीं व बारहवीं का रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
यूपी बोर्ड का दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा। इस साल 56,03,813 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है। इनमें से 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए 29,94,312 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था और जबकि दसवीं कक्षा की परीक्षा के लिए 26,09,501 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था।
इसे भी पढ़ें- सीखने में दिलचस्प है: दिल्ली स्कील एंड एंटरप्रोन्योरशिप यूनिवर्सिटी में पहले दिन 1400 से अधिक छात्रों ने
वैसे भी सूबे के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने हाल ही में घोषणा की थी कि यूपी बोर्ड जुलाई के दूसरे सप्ताह में दसवीं का परिणाम घोषित करेगा। हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से दसवीं कक्षा के परिणाम जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
ऐसे चेक कर सकेंगे दसवीं कक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- यहां होमपेज पर ही आपको 10वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
-दसवीं का रिजल्ट जारी होने के बाद ही आप देख सकेंगे।