केरल विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा तिथि को पुनर्निर्धारित किया है। पहले यह परीक्षा 25 जुलाई को आयोजित होने वाली थी। लेकिन अब प्रवेश परीक्षा 1 अगस्त को होगी। विश्वविद्यालय तीन शहरों त्रिवेंद्रम, एर्नाकुलम और कोझीकोड में आवंटित कई परीक्षा केंद्रों में ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। गौरतलब है कि केरल विश्वविद्यालय में पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश की आवेदन खिड़की 30 जून को बंद हो गई थी।