फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TS EAMCET Result 2021: 2.51 लाख छात्रों का परिणाम जारी, अभ्यर्थी ऐसे देख सकते हैं अपना रिजल्ट

Wed, 25 Aug 2021 12:41 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट- eamcet.tsche.ac.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
TS EAMCET Result 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना स्टेट इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर एंड मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS EAMCET 2021) का परिणाम आज यानी 25 अगस्त को सुबह 11 बजे घोषित कर दिया गया है। जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हैदराबाद ने टीएस ईएएमसीईटी का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- eamcet.tsche.ac.in पर जारी कर दिया है। जो छात्र टीएस ईएएमसीईटी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे आवश्यक क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकते हैं।

अगस्त में सम्मान हुईं थी परीक्षाएं

इंजीनियरिंग के लिए टीएस ईएएमसीईटी 2021 की परीक्षा 4, 5 और 6 अगस्त को आयोजित की गई थी। वहीं कृषि और चिकित्सा पाठ्यक्रमों के लिए 9 और 10 अगस्त को परीक्षा हुई थी। टीएस ईएएमसीईटी 2021 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किया गया था।

विज्ञापन

टीएस ईएएमसीईटी परिणाम 2021 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को इन चरणों का पालन करना चाहिए:
1. आधिकारिक वेबसाइट eamcet.tsche.ac.in पर जाएं।
2. टीएस ईएएमसीईटी 2021 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना पंजीकरण नंबर, योग्यता परीक्षा टीएस ईएएमसीईटी हॉल टिकट नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। 
4.टीएस ईएएमसीईटी परिणाम 2021 जमा करें और डाउनलोड करें।

2.51 लाख अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन
इस साल कुल 2,51,606 छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जिसमें 86,644 छात्रों ने मेडिकल और कृषि स्ट्रीम के लिए, वहीं 1,64,962 छात्रों ने इंजीनियरिंग परीक्षा के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन

परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए लाने होंगे 25 फीसदी अंक
टीएस ईएएमसीईटी 2021 को उत्तीर्ण करने के लिए, न्यूनतम 25 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। टीएस ईएएमसीईटी कुल 160 अंकों के लिए आयोजित किया जाता है। टीएस ईएएमसीईटी में प्रश्न बहुविकल्पीय आधारित होते हैं, जिसमें प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए जाते हैं। छात्रों को सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करना होता है। टीएस ईएएमसीईटी में प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और गलत उत्तरों को चिह्नित करने के लिए कोई नकारात्मक अंक नहीं काटा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें