गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, जीएसईबी ने एसएससी रिपीटर, प्राइवेट और आइसोलेटेड श्रेणी के लिए जीएसईबी परिणाम 2021 जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।
परिणाम देखने के लिए इन विवरणों की जरूरतपरिणाम देखने के लिए छात्रों को अपने जीएसईबी एसएससी रिपीटर परीक्षा सीट संख्या की आवश्यकता होगी। यह बोर्ड द्वारा जारी किए गए कक्षा दसवीं के हॉल टिकट पर उपलब्ध होगा। बता दें कि गुजरात बोर्ड ने रिपीटर के साथ-साथ प्राइवेट अभ्यर्थियों के लिए 15 जुलाई, 2021 से परीक्षा आयोजित की थी। जिसका परिणाम 25 अगस्त को घोषित कर दिया गया है।