पावर बीआई के बारे में
पावर बीआई सॉफ्टवेयर सेवाओं, एप्स और विभिन्न स्रोतों का एक संग्रह है, जो आपको डाटा स्रोतों से जुड़ने, उनका विश्लेषण करने और उन्हें विजुअलाइज करने में मदद करता है। आप किसी रिपोर्ट और डैशबोर्ड को देखने के लिए पावर बीआई का उपयोग कर सकते हैं। पावर बीआई के लिए एक्सेल, सीएसवी और पीडीएफ आदि महत्वपूर्ण डाटा स्रोत हैं।
महत्वपूर्ण कोर्स
आप माइक्रोसॉफ्ट लर्न के आधिकारिक लिंक (tinyurl.com/3cs3nfdn) के जरिये 'पावर बीआई डाटा एनालिस्ट एसोसिएट' सर्टिफिकेशन कोर्स की जानकारी पा सकते हैं। यह बारहवीं स्तर का कोर्स है, जिसमें डाटा मॉडलिंग, डाटा विजुलाइजेशन और एसेट साझा करने जैसे कौशल सिखाए जाएंगे।
आप आईआईएम, बंगलूरू से 'बिजनेस एनालिटिक्स एंड इंटेलिजेंस' और जेवियर्स स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर का 'पावर बीआई बूटकैंप' सर्टिफिकेट कोर्स भी कर सकते हैं। इसके अलावा बहुत से कोर्स कोर्सेरा, उडेमी और एडीएक्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।
इंटर्नशिप का मौका
पावर बीआई के फीचर जैसे पावर बीआई डेस्कटॉप, स्ट्रीम एतालिटिक्स, कस्टम विजुअलाइजेशन आदि के पेशेवर सिद्धांतों और अनुप्रयोगों को समझने के लिए खुद को इंटर्नशिप में अवश्य शामिल करें। आप पावर बीआई में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने के लिए अमेजन व माइक्रोसॉफ्ट की समर और विंटर इंटर्नशिप में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा डेलॉइट, एक्सेंचर और आईबीएम की ओर से भी इंटर्नशिप की पेशकश को जाती है। लिंक्डइन, इंटर्नशाला और इंडीड आदि के जरिये इंटर्नशिप से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विदेश में भी अवसर
गूगल, इंफोसिस, अमेजन जैसी बड़ी कंपनियों में बतौर पावर बीआई कंसल्टेंट, डेक्लपमेंट या एनालिस्ट पावर बीआई डेवलपर के रूप में कॅरिअर बनाने के तमाम अवसर उपलब्ध हैं। इसके अलावा पावर बीआई का कोर्स करने वालों के पास विदेश संभावनाएं हैं। में भी नौकरी के के बेहतरीन