फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: 19 जुलाई को जारी हो सकता है कक्षा 12वीं का परिणाम, इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं रिजल्ट

Sat, 17 Jul 2021 07:50 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

विद्यार्थी इन वेबसाइट्स पर जाकर देख सकते हैं अपना परिणाम -
  • tnresults.nic.in
  • dge1.tn.nic.in
  • dge2.tn.nic.in
  • dge.tn.gov.in
विज्ञापन
परीक्षा रिजल्ट 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी परीक्षा निदेशालय, तमिलनाडु ने कक्षा 12वीं के परिणाम जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। टीएनडीजीई द्वारा 12वीं का परिणाम 19 जुलाई, 2021 को जारी करने की उम्मीद जताई जा रही है। परिणाम सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा विद्यार्थी dge1.tn.nic.in, dge2.tn.nic.in और dge.tn.gov.in पर भी जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

मूल्यांकन मानदंड के आधार पर जारी किया जाएगा परिणाम
बता दें कि इस साल देशभर में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के कारण राज्य सरकार द्वारा परीक्षा रद्द कर दी गई थी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने जून में घोषणा की थी कि राज्य में कक्षा 12वीं के छात्रों का परिणाम मूल्यांकन मानदंड के आधार पर जारी किया जाएगा। जिसमें कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के अंकों को आधार बनाया जाएगा। 

ग्यारहवीं कक्षा में फेल होने वाले को मिलेंगे 35 फीसदी अंक

मूल्यांकन मानदंड के अनुसार, दसवीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा के अंकों (उच्च अंकों के साथ तीन विषयों का औसत) के 50 फीसदी, जबकि प्लस वन बोर्ड परीक्षा के 20 फीसदी और कक्षा 12 के प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन के 30 फीसदी वेटेज के आधार पर कक्षा बारहवीं का परिणाम तैयार किया जाएगा। वहीं 11वीं कक्षा की परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने वाले छात्रों को 35 प्रतिशत अंक दिए जाएंगे।

विज्ञापन

परिणाम से असंतुष्ट अभ्यर्थी परीक्षा के लिए कर सकते हैं आवेदन

बोर्ड उन छात्रों के लिए शारीरिक परीक्षा आयोजित करेगा, जिन्हें लगता है कि उन्होंने मूल्यांकन मानदंड के माध्यम से कम अंक प्राप्त किए हैं। इस प्रकार आयोजित परीक्षाओं में उनके द्वारा प्राप्त अंक अंतिम घोषित किए जाएंगे। इस परीक्षा के लिए समय सारणी परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद जारी कर दी जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें