बिहार में आज यानी कि सोमवार 12 जुलाई से स्कूल और कॉलेज 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल गए हैं। स्कूल और कॉलेज कोरोना वायरस के लिए जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खुले हैं।ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्रों को स्कूलों में बुलाया गया है। सूबे में 11वीं व 12वीं के सभी स्कूल, डिग्री कालेज और तकनीकी शिक्षण संस्थान 98 दिनों बाद छात्रों के लिए फिर से खुल गए हैं। सूबे की सरकार ने 5 अप्रैल से सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया था।