परीक्षा में परीक्षार्थी
- फोटो : अमर उजाला
जनवरी, 2020 के बाद से एक भी भर्ती परीक्षा नहीं हुई
उल्लेखनीय है कि 2020 के अंत में राज्य सेवा परीक्षा की अधिसूचना जारी किए जाने से बीता साल पीएससी का जीरो ईयर होने से बच गया हो, लेकिन 12 जनवरी, 2020 के बाद से आयोग एक भी भर्ती परीक्षा नहीं ले पाया है। इतना ही नहीं, किसी परीक्षा के बाद होने वाली अंतिम चयन की प्रक्रिया भी नहीं हो पाई थी। फिलहाल, आयोग ने 12 परीक्षाओं का शेड्यूल तय किया है। बता दें कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अधिकतम आयु सीमा में भी छूट दी गई है। इस बार राज्य सेवा परीक्षा-2019 में परीक्षार्थियों की आयु गणना एक जनवरी, 2020 से की जगह एक जनवरी, 2019 से ही की जाएगी। इससे उन परीक्षार्थियों को लाभ मिलेगा, जिन्हें आयु सीमा की गणना में एक वर्ष बढ़ने के कारण परीक्षा में सम्मिलित होने का मौका नहीं मिल पाता।